गैस संकट पर अखिलेश यादव का तंज 'एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा’

गैस संकट पर अखिलेश यादव का तंज एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा’
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एलपीजी संकट पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने मजाकिए अंदाज में कहा कि 'एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा’।

लखनऊ, 26 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एलपीजी संकट पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने मजाकिए अंदाज में कहा कि 'एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा’।

लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने एलपीजी को लापता गैस बताते हुए कहा कि भाजपा ने अपने हर फैसले में हमें सिर्फ लाइन दी है। लाइन के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया और अब लोग पेट्रोल के लिए भी कतारों में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कोई तैयारी नहीं की और अब 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस मिल रही है।

गैस संकट को लेकर अपनी तैयारियों के बारे में सपा प्रमुख ने कहा कि मैंने अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे मंगवा लिए हैं। अगर यह जंग आगे भी जारी रही तो हमें ऐसे ही खाना पकवाने के लिए काम करना होगा। भाजपा के लोगों ने एक आदमी को पकड़कर सिर्फ हमारी पार्टी पर आरोप लगाया, लेकिन जनता लाइन में परेशान हो रही है, उसके लिए कुछ नहीं किया।

अखिलेश यादव ने सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के सीएम योगी को धुरंधर कहे जाने पर कहा कि पूजा पाल योगी को समझ नहीं पाई हैं। वे तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म ये लोग इसलिए बनाते हैं क्योंकि इनको कोई फाइनेंस कर रहा है। फिल्म के किरदार काल्पनिक है, यह तो फिल्म की शुरुआत में ये लिखा भी होता है। ऐसे में फिल्म में दिखाई गई चीज सच कैसे हो सकती है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके पास पाल समुदाय का कोई नेता नहीं है, इसीलिए हमारी पार्टी से पूजा पाल को गुमराह कर लेकर गए। अब यह बताइए, मैं इस मामले में किस थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाऊं। अब सोचिए उन कार्यकर्ताओं पर क्या गुजर रही होगी जिन्होंने वोट किया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी से विधायक बनी थीं। महिला विधायक थीं, इसीलिए निकाला नहीं था। बाद में मुझे मजबूरी में पार्टी से निकालना पड़ा।

अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा से टिकट पाने के लिए पूजा पाल बयान दे रही हैं, ताकि उन्हें चुनाव के दौरान टिकट मिले। जहां से भाजपा पूजा पाल को टिकट देगी। हमारे प्रदेश अध्यक्ष भी डटकर वहां काम करेंगे।

सपा प्रमुख ने कहा कि हमारी सरकार में समाजवादी पेंशन शुरू होगी, लैपटॉप मिलेगा। वहीं गरीब परिवारों को 40 हजार रुपए देने के लिए स्त्री समृद्धि योजना शुरू करने का काम होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 4:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story