गोसेवा, गोरक्षा, गोसंरक्षण व गोसंवर्धन था रमेश बाबा के जीवन का उद्देश्यः सीएम योगी

गोसेवा, गोरक्षा, गोसंरक्षण व गोसंवर्धन था रमेश बाबा के जीवन का उद्देश्यः सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रमेश बाबा ने हम सभी को समृद्ध विरासत सौंपी है। उनके जीवन का उद्देश्य लोककल्याण, गोसेवा, गोरक्षा, गोसंरक्षण व गोसंवर्धन था। वह स्वयं भले अभाव में रहे, लेकिन अपने हर कार्य को लोककल्याण को समर्पित करते हुए पूरा जीवन लगा दिया। हम सभी को इसे पूरा करने के लिए निरंतर प्रयत्न करना होगा।

मथुरा, 17 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रमेश बाबा ने हम सभी को समृद्ध विरासत सौंपी है। उनके जीवन का उद्देश्य लोककल्याण, गोसेवा, गोरक्षा, गोसंरक्षण व गोसंवर्धन था। वह स्वयं भले अभाव में रहे, लेकिन अपने हर कार्य को लोककल्याण को समर्पित करते हुए पूरा जीवन लगा दिया। हम सभी को इसे पूरा करने के लिए निरंतर प्रयत्न करना होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आध्यात्मिक गुरु, माताजी गोशाला के संस्थापक, ब्रह्मलीन संत ‘पद्मश्री’ रमेश बाबा को श्रद्धांजलि दी। बरसाना स्थित मान माता गोशाला में मुख्यमंत्री ने मंगलवार को रमेश बाबा के चित्र पर पुष्पार्चन किया। उन्होंने 12 यूनिट वाले फ्री डायलिसिस केंद्र का भी शुभारंभ किया।

सीएम योगी ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ऋषि व कृषि प्रधान है। ऋषि व कृषि परंपरा के बीच गोमाता सेतु का काम करती हैं। सीएम योगी ने रमेश बाबा के अनुयायियों व शिष्यों से उनके संकल्पों को पूरा करने का आह्वान किया और सभी को आश्वस्त किया कि सरकार आपके कदम से कदम मिलाकर कार्य करेगी।

उन्होंने भारतीय संस्कृति व ऋषि परंपरा का जिक्र करते हुए गो को माता बताया और कहा कि 9-10 वर्ष पहले जब यहां आया था तब भी देखा-ट्रस्ट के माध्यम से हजारों गायों की देखभाल होती थी। रमेश बाबा ने उस समय कुछ प्रकल्पों की चर्चा की थी, जो आज भी यहां लागू हैं। 10 वर्ष पहले यहां केवल सूखी पहाड़ी दिखाई देती थी, आज हरियाली दिखाई दे रही है। इस पवित्र स्थल का दर्शन करके अनुभूति हो रही है कि गोमाता पूरे क्षेत्र को तीर्थ बना देती है।

इस गोशाला ट्रस्ट से जुड़े क्षेत्र की हरियाली व आध्यात्मिकता को देखकर इसका अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story