ग्रामीण नहीं चाहते उनके बच्चे असंस्कारी बनें, इसलिए सीजेपी कार्यकर्ताओं को भगाया शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

ग्रामीण नहीं चाहते उनके बच्चे असंस्कारी बनें, इसलिए सीजेपी कार्यकर्ताओं को भगाया शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के स्कूलों का दौरा करने का विरोध किया गया। बगरू इलाके में स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में सीजेपी के कार्यकर्ता जैसे ही पहुंचे गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं का विरोध किया और भगा दिया। आरोप है इस दौरान ग्रामीणों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला भी किया। इसको लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ग्रामीण नहीं चाहते असंस्कारी और मर्यादित भाषा उनके बच्चे सीखें, इसलिए विरोध किया है।

जयपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के स्कूलों का दौरा करने का विरोध किया गया। बगरू इलाके में स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में सीजेपी के कार्यकर्ता जैसे ही पहुंचे गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं का विरोध किया और भगा दिया। आरोप है इस दौरान ग्रामीणों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला भी किया। इसको लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ग्रामीण नहीं चाहते असंस्कारी और मर्यादित भाषा उनके बच्चे सीखें, इसलिए विरोध किया है।

सीजेपी टीम पर हुए कथित हमले पर मंत्री मदन दिलावर ने आईएएनएस से कहा, "भाजपा हमेशा चाहती है कि राजस्थान के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, वे सीखें और उन्हें मूल्यों पर आधारित और अच्छी क्वालिटी की शिक्षा मिले। राजस्थान सरकार इसके लिए पूरे मन से काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस और सीजेपी को राजस्थान में हो रही यह तरक्की पसंद नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग लगातार तरक्की क्यों कर रहा है? राजस्थान क्यों आगे बढ़ रहा है? शिक्षा का क्षेत्र लगातार क्यों बेहतर हो रहा है? इसीलिए वे परेशान हैं और हमारे बच्चों को शिक्षित करने और स्कूलों को बेहतर बनाने की हमारी कोशिशों में रुकावट डालना चाहते हैं।

दिलावर सिंह ने कहा, "राजस्थान में सबसे अधिक अंक लाने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हैं, इसलिए उन्हें पीड़ा हो रही है। बच्चों को अशिक्षित रखने के लिए व्यवधान पैदा किया जा रहा है, लेकिन राजस्थान की जनता जागरूक है। क्योंकि जंतर-मंतर पर सीजेपी ने गड़बड़ी की थी और अश्लील वातावरण बनाया था। यह सब टीवी पर ग्रामीणों ने देखा है, इसीलिए जागरूक जनता ने व्यवधान करने के लिए आए कॉकरोच पार्टी के लोगों को कौन बर्दाश्त करेगा? इसलिए उन्होंने विरोध किया है। मुझे भी जानकारी मिली है कि उन्होंने जबर्दस्त विरोध किया है और गांव में घुसने नहीं दिया। कॉकरोच जनता पार्टी के लिए मुंह छिपा-छिपा कर भागे हैं। अपनी झेंप मिटाने के लिए मेरा इस्तीफा मांग रहे हैं।"

मंत्री मदन दिलावर ने कहा, " चाहे गांव के लोग हों या शहर के, हर कोई चाहता है कि उनके बच्चों को अच्छी, मूल्यों पर आधारित और बेहतरीन शिक्षा मिले। इस मामले में राजस्थान आगे है। अगर मैं तीन साल पहले की बात करूं, जब कांग्रेस की सरकार थी, तो शिक्षा के मामले में राजस्थान 14वें स्थान पर था। आज यह चौथे स्थान पर आ गया है।"

वहीं, मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ता खुद सीजेपी के मास्क पहनकर इलाके में कई जगहों पर गड़बड़ी फैलाने की साज़िश रच रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता खुद सीजेपी के मास्क पहन रहे हैं और अपने ही लोगों पर पत्थर फिंकवा रहे हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2026 2:37 PM IST

Tags

Next Story