कलकत्ता हाईकोर्ट ने छात्र विंग के स्थापना दिवस को लेकर तृणमूल गुटों की याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की मंजूरी दी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने छात्र विंग के स्थापना दिवस को लेकर तृणमूल गुटों की याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की मंजूरी दी
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों की ओर से एक ही जगह पर स्टूडेंट विंग 'तृणमूल छात्र परिषद' (टीएमसीपी) का स्थापना दिवस मनाने को लेकर दी गई अर्जी पर कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने सोमवार को तत्काल सुनवाई की मंजूरी दे दी है।

कोलकाता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों की ओर से एक ही जगह पर स्टूडेंट विंग 'तृणमूल छात्र परिषद' (टीएमसीपी) का स्थापना दिवस मनाने को लेकर दी गई अर्जी पर कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने सोमवार को तत्काल सुनवाई की मंजूरी दे दी है।

दोनों गुटों की ओर से 28 अगस्त को मध्य कोलकाता में एक ही जगह पर स्थापना दिवस को मनाने की इजाजत मांगी गई थी। दोनों गुट मध्य कोलकाता के मेयो रोड पर कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं। यहां पहले भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

अब, दोनों गुटों ने इस संबंध में अनुमति के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने दोनों गुटों की याचिकाओं को स्वीकार कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

टीएमसीपी मेयो रोड पर अपना स्थापना दिवस समारोह आयोजित करती रही है। जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थीं, तब इसमें कोई समस्या नहीं थी। हालांकि इस बार स्थिति अलग है क्योंकि अब दो गुट हो गए हैं। अब यह देखना यह है कि मेयो रोड पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अदालत की अनुमति किस गुट को मिलती है।

इससे पहले, 21 जुलाई को शहीद दिवस के अवसर पर दो गुटों की ओर से समानांतर कार्यक्रमों के आयोजन स्थल को लेकर जटिलताएं पैदा हुई थीं। तब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को मध्य कोलकाता में एस्प्लेनेड के पास सीईएससी हाउस के सामने पारंपरिक स्थल पर 21 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिली थी। अदालत की अनुमति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले गुट को मध्य कोलकाता में ही बिड़ला तारामंडल के सामने सीमित संख्या में रैली आयोजित करनी पड़ी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2026 4:57 PM IST

Tags

Next Story