परमिश वर्मा ने की सोनल चौहान की तारीफ, कहा- 'उनकी मौजूदगी से कम होती थीं, टेंशन और ओवरथिंकिंग'

परमिश वर्मा ने की सोनल चौहान की तारीफ, कहा- उनकी मौजूदगी से कम होती थीं, टेंशन और ओवरथिंकिंग
पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और सिंगर परमिश वर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शेरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोनल चौहान नजर आएंगी, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख रही हैं। परमिश ने शूटिंग के दौरान सोनल के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और सिंगर परमिश वर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शेरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोनल चौहान नजर आएंगी, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख रही हैं। परमिश ने शूटिंग के दौरान सोनल के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।

परमिश वर्मा ने कहा, ''शूटिंग के दौरान सोनल बेहद शांत रहती थी। चाहे सेट पर देरी हो या काम में कोई परेशानी आए, सोनल ने कभी भी अपना आपा नहीं खोया। वह हर हालात को बहुत शालीनता के साथ संभालती हैं। उनकी यह खूबी उन्हें एक अलग तरह की कलाकार बनाती है और उनके साथ काम करने का अनुभव और भी अच्छा होता है।''

उन्होंने कहा, ''सोनल चौहान की मौजूदगी से सेट का माहौल काफी शांत और सकारात्मक रहता है। जब वह किसी से बातचीत करती हैं तो सामने वाले व्यक्ति की कई परेशानियां, तनाव और ओवर-थिंकिंग अपने आप कम हो जाती हैं। उनका व्यवहार इतना सहज और विनम्र होता है कि लोग उनके आसपास खुद को हल्का महसूस करते हैं।''

परमिश ने कहा, ''यह गुण किसी भी कलाकार की सबसे बड़ी ताकत होती है, क्योंकि यह न केवल काम को आसान बनाता है, बल्कि टीम के बीच एक अच्छा तालमेल भी बनाता है।''

फिल्म 'शेरा' की कहानी को लेकर परमिश ने बताया कि इसमें उनके और सोनल चौहान के किरदारों के बीच का रिश्ता कभी बहुत मजबूत तो कभी बहुत कमजोर नजर आता है। यह रिश्ता सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भावनाओं की कई परतें शामिल हैं।

परमिश वर्मा ने इस रिश्ते की तुलना 'टॉम एंड जेरी' से की, जिसमें दोनों किरदार अक्सर एक-दूसरे से लड़ते हैं, लेकिन एक-दूसरे के बिना रह भी नहीं सकते। यही इस फिल्म की खासियत है कि इसमें रिश्तों की वास्तविकता को दिखाने की कोशिश की गई है, जहां प्यार और टकराव दोनों साथ चलते हैं। यही बात इस फिल्म को दर्शकों के लिए और भी दिलचस्प बनाती है।

फिल्म 'शेरा' का निर्देशन सावियो संधू कर रहे हैं और इसे जेबीसीओ फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2026 8:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story