कोलकाता में एक युवक को मारी गई गोली, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
कोलकाता, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नॉर्थ पोर्ट थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी से दहशत फैल गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसके तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, उसकी हालत स्थित बताई गई है।
पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना आधी रात के बाद हुई। घायल की पहचान संतोष चौधरी के तौर पर हुई है। वहीं, गोलीबारी में शामिल व्यक्ति की पहचान कार्तिक सोनकर के तौर पर हुई है।
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई। पता चला है कि संतोष चौधरी और सोनकर रिश्तेदार हैं। जांच में यह भी पता चला है कि सोनकर ने संतोष चौधरी को जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस के अनुसार, आधी रात के बाद सोनकर और उसके साथी पीके ठाकुर घाट रोड के पास आए। संतोष चौधरी पहले से ही वहां मौजूद था। जैसे ही आरोपियों ने उसे देखा, उन्होंने उस पर गोली चला दी। संतोष चौधरी के पेट में गोली लगी। जैसे ही वह गिरा, सोनकर और उसके साथी मौके से भाग गए।
शोर सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। संतोष चौधरी को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है।
इस बीच, नॉर्थ पोर्ट पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सोनकर की तलाश शुरू कर दी है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या की कोशिश भी शामिल है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत भी मामला दर्ज किया है।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "घटना आधी रात के ठीक बाद हुई। बदमाशों ने युवक पर कई राउंड गोलियां चलाईं। उसके पेट में गोली लगी। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। जांच चल रही है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 Aug 2026 1:34 PM IST












