आईपीएल 2026 एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026 एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम में 2 बदलाव
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। एलएसजी की निगाहें लगातार हार के क्रम को तोड़ने पर होंगी।

लखनऊ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। एलएसजी की निगाहें लगातार हार के क्रम को तोड़ने पर होंगी।

एलएसजी इस मैच में 2 बदलावों के साथ उतरी है। टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। आप जानते ही हैं कि हम इन्हीं परिस्थितियों में खेल रहे हैं और अभी भी इन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर हम इससे निपटने के तरीके ढूंढ रहे हैं। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। एम सिद्धार्थ की जगह दिग्वेश राठी इस मैच में खेल रहे हैं। अवेश खान के स्थान पर मयंक यादव आए हैं।"

दूसरी ओर, टॉस गंवाने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "मैंने असल में अपने खिलाड़ियों से कहा था कि मैं टॉस हारना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि हम टॉस हार गए। मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी बैटिंग की है, बीच में हमसे कुछ गलतियां हुईं। संदेश यह है कि हमें 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

एलएसजी 6 में से 4 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध मुकाबले जीते। इसके बाद उसे गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के विरुद्ध लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा और नंद्रे बर्गर।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मयंक यादव।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2026 7:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story