आईपीएल रवींद्र जडेजा के नाम अनोखा रिकॉर्ड, कप्तान बनने से पहले खेले सर्वाधिक मैच

आईपीएल रवींद्र जडेजा के नाम अनोखा रिकॉर्ड, कप्तान बनने से पहले खेले सर्वाधिक मैच
रवींद्र जडेजा का नाम मौजूदा समय में दुनिया के श्रेष्ठतम ऑलराउंडर्स में शुमार किया जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो जडेजा अपनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी या फिर क्षेत्ररक्षण असरदार प्रभाव डालते हैं। बेहतरीन खिलाड़ी होने के बावजूद जडेजा को ना ही भारतीय टीम के लिए और न ही आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी के लिए कभी गंभीरता से लिया गया।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। रवींद्र जडेजा का नाम मौजूदा समय में दुनिया के श्रेष्ठतम ऑलराउंडर्स में शुमार किया जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो जडेजा अपनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी या फिर क्षेत्ररक्षण असरदार प्रभाव डालते हैं। बेहतरीन खिलाड़ी होने के बावजूद जडेजा को ना ही भारतीय टीम के लिए और न ही आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी के लिए कभी गंभीरता से लिया गया।

रवींद्र जडेजा को आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने कप्तान जरुर बनाया था, लेकिन उसके पहले उन्होंने इतने मैच खेल लिए थे कि कप्तान बनने से पहले सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2022 में रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था। यह पहला मौका था, जब वह आईपीएल में किसी भी टीम के कप्तान बने थे। कप्तान बनने से पहले जडेजा 200 आईपीएल मैच खेल चुके थे। जडेजा की कप्तानी में सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इसी वजह से उसी सीजन उनसे कप्तानी लेकर फिर से धोनी को सौंप दी गई थी।

जडेजा के बाद कप्तान बनने से पहले सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में मनीष पांडे (153 मैच), अक्षर पटेल (148 मैच), किरोन पोलार्ड (137 मैच), सूर्यकुमार यादव (126 मैच) और ईशान किशन (119) का नाम है।

ईशान किशन आईपीएल 2026 में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस की इंजरी की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने ईशान को अपना कप्तान बनाया है। ईशान ने सीजन के उद्घाटन मैच में ही आरसीबी के खिलाफ बतौर कप्तान अपने सफर की शुरुआत की। अक्षर पटेल, दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान हैं।

मौजूदा सीजन में मनीष पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में, सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस (एमआई) में बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं। किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच हैं। रवींद्र जडेजा सीएसके का साथ छोड़ चुके हैं। जडेजा मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 7:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story