मां बगलामुखी और नैना देवी मंदिर में भक्तों का भारी भीड़, 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजे भवन
आगर-मालवा/बिलासपुर, 19 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ देशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। माता रानी के दिव्य दर्शन करने के लिए भक्त ब्रह्म मुहूर्त से ही दर्शन के लिए लाइनों में लगे हैं।
मध्य प्रदेश में नलखेड़ा स्थित तंत्र की देवी कही जाने वाली मां बगलामुखी के दरबार में भक्तों को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करते हुए देखा गया। भक्त ही जगत जननी के दर्शन पाकर बहुत खुश हैं।
आगर मालवा के मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची महिला श्रद्धालु ने बताया कि वो हर साल नवरात्रि में मां बगलामुखी के दर्शन करने के लिए पहुंचती हैं और इस बार पहले नवरात्र के पहले दिन दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने बताया कि यहां का हवन करने से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और ज्यादातर भक्त नवरात्रि में विशेष हवन कराने के लिए आते हैं। वे बीते 15 साल से मंदिर में दर्शन के लिए आ रही हैं।
एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि वे 20 साल से हर साल नवरात्रि पर मां बगलामुखी के दर्शन के लिए आते हैं और हवन जरूर कराते हैं। यहां का हवन न सिर्फ मन तो सुकून देता है, बल्कि जीवन की परेशानियों का भी नाश करता है।
वहीं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त मुराद पूरी करने के लिए मां के दरबार में लाल चुनरी और नारियल लेकर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर मां की ज्योति को आरती के बाद मंदिर में घुमाया गया। मंदिर प्रशासन और जिला मजिस्ट्रेट ने मिलकर श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन के लिए व्यवस्थाएं भी की हैं।
मीडिया से बात करते हुए जिला मजिस्ट्रेट राहुल कुमार ने बताया, "आज हमने अपने सभी अधिकारियों और गैर-सरकारी सदस्यों के साथ बैठक की। कानून व्यवस्था और यातायात से संबंधित प्रमुख मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं, कमान एवं नियंत्रण केंद्र पूरी तरह से कार्यरत है और विभिन्न स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल की सुविधा भी रखी गई है। हर तरह की परेशानी से निपटने के सारे इंतजाम कर दिए हैं।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 March 2026 8:54 AM IST












