राजनीति: वेंकैया नायडू की जनसेवा और वंचितों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता अनुकरणीय है पीएम मोदी

वेंकैया नायडू की जनसेवा और वंचितों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता अनुकरणीय है पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को 76वें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके साथ किए काम के दिनों को भी याद किया।

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को 76वें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके साथ किए काम के दिनों को भी याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे कई वर्षों तक वेंकैया जी के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनकी जनसेवा और वंचितों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "देश के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सरल, संवेदनशील और शुचितापूर्ण राजनीतिक जीवन अत्यंत प्रेरणादाई है। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर लिखा, "पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय राजनीति में आपकी सशक्त भूमिका, वंचितों के उत्थान और राष्ट्रहित में आपके द्वारा उठाए गए निर्णायक कदम सदैव स्मरणीय रहेंगे। आपकी विनम्रता, विद्वता और सेवा-भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महाप्रभु जगन्नाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।"

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साधारण शुरुआत से लेकर उपराष्ट्रपति के पद तक, राष्ट्र की सेवा करने की आपकी यात्रा युवा नेताओं के लिए एक शक्तिशाली प्रेरणा है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भी वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा, "भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। जनसेवा, राष्ट्रवाद और ग्रामीण विकास के प्रति आपकी आजीवन प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र के प्रति समर्पित आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2025 10:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story