नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप अर्पित और रंजीत ने दिखाया दमदार जज्बा

नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप अर्पित और रंजीत ने दिखाया दमदार जज्बा
स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) की तरफ से आयोजित 82वीं नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में, बुधवार को अर्पित चोटालिया ने अहम मौके पर संयम बनाए रखा। ओटर्स क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने सदाशिव शिंगावा के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की और पुरुष एकल वर्ग के 'अंतिम 16' में जगह बनाई।

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) की तरफ से आयोजित 82वीं नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में, बुधवार को अर्पित चोटालिया ने अहम मौके पर संयम बनाए रखा। ओटर्स क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने सदाशिव शिंगावा के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की और पुरुष एकल वर्ग के 'अंतिम 16' में जगह बनाई।

अर्पित चोटालिया ने 8-11, 9-11, 11-3, 11-4, 12-10 से जीत हासिल करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उतार-चढ़ाव भरे एक मुकाबले में, रंजीत सिंह ने आदर्श बनोधा को 11-6, 4-11, 14-12, 2-11, 11-6 से हराकर पुरुष वर्ग के अंतिम 16 में अपनी जगह सुनिश्चित की।

गोवा के यश फाडते ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गुरवीर सिंह को सीधे गेमों में हरा दिया। राउंड ऑफ 32 के इस मुकाबले में फाडते ने गुरवीर को 13-11, 11-8, 11-9 से मात दी। वहीं, महिला वर्ग में, आर्या द्विवेदी ने के. तमन्ना के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 11-2, 11-2, 11-4 से जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 32 से आगे बढ़ गईं।

एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देश भर के उभरते और अनुभवी स्क्वैश खिलाड़ी एक साथ आए हैं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिला है। इस चैंपियनशिप में तीन अलग-अलग इवेंट्स में कुल 394 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, जो देश में स्क्वैश की बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिभा की गहराई को दर्शाता है।

यह चैंपियनशिप युवा और उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जहां वे देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परख सकते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण अनुभव हासिल कर सकते हैं।

परिणाम:

महिला वर्ग (राउंड ऑफ 32):

आर्या द्विवेदी ने के. तमन्ना को 11-2, 11-2, 11-4 से हराया।

दिवा शाह ने सुकिर्ति अरोड़ा को 11-1, 11-6, 11-1 से मात दी।

आशी शाह ने बिजली दरवादा को 11-2, 11-4, 11-5 से पराजित किया।

सुभद्रा के. सोनी ने जायशा हडवानी को 11-4, 11-4, 11-0 से हराया।

आकांक्षा सालुंखे ने तनिष्का जैन को 11-6, 11-5, 11-2 से शिकस्त दी।

आकांक्षा गुप्ता ने निवेदिता बसु को 11-3, 11-2, 11-1 से हराया।

पुरुष वर्ग (राउंड ऑफ 32):

यश फड़ते ने गुरवीर सिंह को 13-11, 11-8, 11-9 से हराया।

अभय एस. वासुदेव ने ध्रुव गंगाशेट्टी को 11-3, 11-2, 11-7 से मात दी।

श्रेयांश झा ने कनहव नानावटी को 11-6, 7-11, 11-9, 11-6 से पराजित किया।

रंजीत सिंह ने आदर्श बनोधा को 11-6, 4-11, 14-12, 2-11, 11-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story