सस्ती लोकप्रियता के लिए जावेद अख्तर श्रीराम का नाम ले रहे हैं मौलाना कारी इसहाक गोरा

सस्ती लोकप्रियता के लिए जावेद अख्तर श्रीराम का नाम ले रहे हैं  मौलाना कारी इसहाक गोरा
मौलाना कारी इसहाक गोरा ने प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम हर भारतीय के खून में हैं। मौलाना ने कहा कि जावेद अख्तर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे बयान देते हैं।

सहारनपुर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मौलाना कारी इसहाक गोरा ने प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम हर भारतीय के खून में हैं। मौलाना ने कहा कि जावेद अख्तर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे बयान देते हैं।

सहारनपुर में आईएएनएस से बातचीत में मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि पता होना चाहिए कि जावेद अख्तर ऐसे इंसान हैं, जो मौके के हिसाब से बात करते हैं। कभी वे खुद को धार्मिक दिखाने की कोशिश करते हैं, तो कभी कहते हैं कि वे किसी धर्म को नहीं मानते। अगर कोई व्यक्ति किसी धर्म को नहीं मानता, तो वह धर्म के बारे में बात कैसे कर सकता है?

उन्होंने कहा कि जहां तक जावेद अख्तर द्वारा 'राम' नाम के इस्तेमाल की बात है, तो वे ऐसा शायद खुद को प्रमोट करने, सस्ती लोकप्रियता पाने और चर्चा का विषय बनने के लिए कर रहे हैं। भारत में सभी धर्मों के लोगों के बीच एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना है। यही बात सभी भारतीयों के दिलों में बसी है। यह कहना कि 'राम' हर इंसान के दिल में बसते हैं, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो, मुझे लगता है कि यह एक विवादास्पद बयान है, जिसका मकसद सिर्फ लोगों पर प्रभाव डालना और खुद को सुर्खियों में लाना है। जावेद अख्तर साहब को या तो खुलकर यह कहना चाहिए कि वे एक धार्मिक व्यक्ति हैं और किसी धर्म से जुड़े हैं (चाहे वह कोई भी धर्म हो) या फिर उन्हें साफ तौर पर यह कहना चाहिए कि वे किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा पर मौलाना ने कहा कि बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक विवादित धार्मिक नेता हैं। उन्होंने कभी धर्म के बारे में बात नहीं की, बल्कि हमेशा ऐसे बयान दिए हैं जिनसे समाज में बंटवारा होता है। मैं पहली बार ऐसे धार्मिक नेताओं को देख रहा हूं जो अपनी कथा के दौरान सनातन धर्म के बारे में बात करने के बजाय नफरत फैलाते हैं। इसलिए, अगर अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसे व्यक्ति की कथा रोकी जानी चाहिए, तो मैं उनसे सहमत हूं। मेरी यह भी मांग है कि असल में ऐसे लोगों की कथाओं पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story