'नई नवेली' पब्लिक रिव्यू यामी गौतम की फिल्म को दर्शकों से मिली पॉजिटिव प्रतिक्रिया, दर्शक बोले- पैसा वसूल फिल्म

नई नवेली पब्लिक रिव्यू यामी गौतम की फिल्म को दर्शकों से मिली पॉजिटिव प्रतिक्रिया, दर्शक बोले- पैसा वसूल फिल्म
अभिनेत्री यामी गौतम स्टारर हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'नई नवेली' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जहां रिलीज से पहले कहानी को सामान्य बताया जा रहा था। वहीं, फिल्म देखकर लौटे दर्शक इसे उम्मीदों से कहीं बेहतर बता रहे हैं।

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम स्टारर हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'नई नवेली' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जहां रिलीज से पहले कहानी को सामान्य बताया जा रहा था। वहीं, फिल्म देखकर लौटे दर्शक इसे उम्मीदों से कहीं बेहतर बता रहे हैं।

फिल्म देखकर लौटी एक लड़की ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में फिल्म को उम्मीदों से परे बताया। उन्होंने अभिनेत्री यामी गौतम की सराहना करते हुए कहा कि अभिनेत्री ने अभिनय के साथ-साथ एक्शन सीन भी कमाल के किए हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म बहुत शानदार थी, यामी ने बहुत शानदार काम किया है। धुरंधर के बाद यामी की यह फिल्म आई है और मैं उम्मीद करूंगी कि यह फिल्म चलें। फिल्म को बहुत अच्छे तरीके से बनाया गया है।"

हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म स्त्री से कंपेयर किया जा रहा था, जिसको खारिज करते हुए लड़की ने कहा कि स्त्री और नई नवेली की कहानी में जमीन आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा, "इस फिल्म में पौराणिक कहानी और दुर्गा स्वरूप को दिखाया गया है और वैसे भी नवरात्रि के समय इस फिल्म को मैंने देखा, जो कि मेरे लिए बहुत अच्छी बात है। यह फिल्म देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा है और यह मेरा पर्सनल ओपिनियन है। मुझे लगता है कि फिल्म के लिए सभी कलाकारों ने जमकर मेहनत की है, यामी गौतम ने अच्छे से एक्शन सीन किए हैं।"

एक और महिला ने कहा, "मेरे लिए, तो यह फुल पैसा वसूल फिल्म हैं। मैं तो यामी, निर्देशक और पूरी टीम को फुल मार्क देती हूं। यामी ने अच्छी परफॉर्मेंस दी है, जो रोल उन्हें दिया गया है। उसमें उन्होंने बहुत अच्छे से काम किया है और वह उसमें बहुत ही ज्यादा पावरफुल लगीं। हालांकि, इन सबके बीच उन्होंने अपनी फेमिनन एनर्जी को कम नहीं होने दिया। फर्स्ट हाफ बहुत ही मजेदार था और सेकंड तो उससे भी ज्यादा मजेदार था।"

फिल्म देखकर आए एक दर्शक ने सभी से फिल्म को देखने की अपील की। उन्होंने कहा, "फिल्म बहुत शानदार है, उसे प्रभु रामचंद्र की स्टोरी से लिंक किया गया है। इसकी कहानी को बेहतरीन तरीके से बनाया गया है, फैमिली ड्रामा वालों के लिए यह और भी ज्यादा खास है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।

एक अन्य दर्शक ने फिल्म की स्टोरीटेलिंग की सराहना करते हुए कहा, "मुझे तो फिल्म की स्टोरीटेलिंग बहुत कमाल की लगी, जिस तरह से फिल्म को प्रेजेंट किया गया है और कास्ट ने भी शानदार तरीके से परफॉर्म किया है। फिल्म में बंटू नाम के कलाकार का काम मुझे बहुत प्रभावित किया।"

दर्शक ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह की फिल्मों को और भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "नई नवेली फिल्म बहुत मजेदार है। यामी गौतम को इसमें मुख्य कलाकार के तौर पर रखा गया है और बहुत कम लोग होते हैं, जो महिला प्रधान फिल्म बनाते हैं। बहुत दिनों बाद सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी देखने को मिली। मुझे लगता है कि सिनेमा में ऐसी फिल्में आती रहें तो ज्यादा मजा आएगा। फीमेल लीड के हिसाब से एक्शन सीन काफी मजेदार हैं, क्योंकि ये देखने को नहीं मिलते हैं। यामी गौतम को भी हमने एक्शन सीन करते हुए कम देखा है।"

एक दर्शक ने यामी गौतम की सराहाना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने काम से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा, "अभी अभी नई नवेली देखकर बाहर निकला हूं और यामी गौतम ने हम सभी को अपनी परफॉर्मेंस से बहुत हैरान किया है। फिल्म ने एक ऐसा विषय को चुना है और भारतीय को अच्छे से छुएगा। आस्था, भक्ति की कहानी को उन्होंने नए तरीके से पर्दे पर पेश किया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Oct 2026 6:09 PM IST

Tags

Next Story