निशाना: अमित शाह की दिल्ली पुलिस की इस बर्बरता को यूं ही नहीं जाने देंगे - राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर हुए हमले की एफआईआर दर्ज न किए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि दिल्ली पुलिस छात्रों पर हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस की इस बर्बरता को यूं ही नहीं जाने दिया जाएगा।
यह भी पढ़े -एलन मस्क के बयान पर ओवैसी ने किया सरकार का समर्थन, टेस्ला मालिक ने परमिशन को लेकर उठाए थे सवाल
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु समेत कई अन्य युवतियों को दिल्ली पुलिस ने पीटा है। विपक्ष के नेता ने बताया कि उन्होंने केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से बात की है। केरल में पहले ही एक 'जीरो एफआईआर' दर्ज की जा चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि वह जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ केरल, राजस्थान और अदालतों में हर कानूनी रास्ता अपनाएंगे।
यह भी पढ़े -अमेरिकी विदेश मंत्री के भारत दौरे की चर्चा के बीच राहुल का तंज, कांग्रेस ने विदेश मंत्रालय को घेरा
राहुल गांधी ने कहा कि 1930 में, धरासना में सरोजिनी नायडू के नेतृत्व में निहत्थे सत्याग्रहियों ने पुलिस की लाठियों का सामना किया था। उनमें से किसी ने भी हाथ नहीं उठाया। पूरी दुनिया ने यह देखा। पुलिस हड्डियां तो तोड़ सकती है, लेकिन सत्याग्रह को नहीं तोड़ सकती। उन्होंने कहा कि भारत के युवा, खासकर युवतियां, निडर, दृढ़ और एकजुट हैं। वे हमारे लोकतंत्र के लिए खड़े हैं, और मैं उनके साथ खड़ा हूं।
Created On :   16 Oct 2026 6:16 PM IST












