राष्ट्रीय: भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन  नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में नरेंद्र मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। नड्डा ने उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी का जायजा भी लिया।

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में नरेंद्र मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। नड्डा ने उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी का जायजा भी लिया।

प्रगति मैदान के भारत मंडपम में शनिवार से भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। भाजपा अकेले 370 और एनडीए के सहयोगी दलों के साथ 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति तैयार करने के लिए भारत मंडपम में अगले दो दिनों तक विचार मंथन करने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर से इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए पार्टी के लगभग 11 हजार 500 नेताओं को सरकार की बड़ी उपलब्धियों और विकसित भारत के लक्ष्य को साधने की रणनीति बताने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र भी देंगे।

भाजपा के इसी दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के मद्देनजर, अधिवेशन स्थल पर मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बैठक शुरू होने से एक दिन पहले शुक्रवार को किया है।

'एक बार फिर से मोदी सरकार ' की थीम और नारे के साथ इस प्रदर्शनी में अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के निर्माण सहित भारत के प्राचीन सांस्कृतिक गौरव और धरोहर को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कदमों, चंद्रयान मिशन सहित इसरो की तमाम सफलताओं, खेल जगत में हासिल की गई उपलब्धियों, विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई कामयाबियों के साथ-साथ, स्वदेशी विमान तेजस सहित रक्षा क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों, महिला आरक्षण और उज्जवला जैसी तमाम योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में 1984 से लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव तक सभी चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन यानी 2 से लेकर 303 लोकसभा सीट तक के सफर को भी दिखाया गया है।

--आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Feb 2024 7:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story