राष्ट्रीय: महिला एआई सशक्तीकरण अभियान 'यशोदा एआई' की बरेली से शुरुआत

महिला एआई सशक्तीकरण अभियान यशोदा एआई की बरेली से शुरुआत
भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग एक विशेष अभियान 'यशोदा एआई' का शुभारंभ कर रहा है।

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग एक विशेष अभियान 'यशोदा एआई' का शुभारंभ कर रहा है।

यह देशव्यापी कार्यक्रम भारत की महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता में प्रशिक्षित कर डिजिटल युग में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।

इस अभियान का शुभारंभ बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में 22 मई को दोपहर 12:15 पर किया जाएगा।

'यशोदा एआई' का लक्ष्य देश के कोने-कोने में पहुंचकर महिलाओं को तकनीक में दक्ष बनाना है। पहले चरण में आयोग का उद्देश्य 2 लाख से भी अधिक महिलाओं को इसका लाभ पहुंचाना है।

यह पहल केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अभियान है, जिसके माध्यम से स्कूल और कॉलेज की छात्राओं, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को एआई में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस अभियान के पीछे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का कहना है, ''यशोदा एआई के माध्यम से हम भारत की महिलाओं को सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपयोग करना नहीं सिखाएंगे, साथ ही उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाएंगे। हर महिला एक एआई सखी बनेगी, जो न केवल अपने परिवार और समाज का मार्गदर्शन करेगी, बल्कि 'डिजिटल इंडिया' का नेतृत्व भी करेगी।”

यशोदा एआई अभियान के अंतर्गत महिलाओं को एआई टूल्स पर केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान भागीदारों को स्थानीय भाषा में पाठ्यक्रम सामग्री, वर्कशॉप्स और डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल करने का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 May 2025 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story