राजनीति: राष्ट्र सर्वोपरि, राजनीति से ऊपर है देश शक्ति यादव

राष्ट्र सर्वोपरि, राजनीति से ऊपर है देश  शक्ति यादव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से किए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा है।

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से किए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। हमारा देश राजनीति से ऊपर है। उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका के सामने सरेंडर किए जाने वाले बयान पर कहा कि इसमें उनके भाव को देखा जाना चाहिए। यह आमजन के भाव हैं। देश की अस्मिता, एकता, संप्रभुता और अखंडता पर जब आंच आने की आहट होती है, तब देश के लोग गोलबंद होते हैं। यहां के लोग देश की सेना पर विश्वास करते हैं और वे दुश्मनों के दांत खट्टे करते हैं। जब हमारी सेना पाकिस्तान को सरेंडर करा रही थी, तब सवाल है कि तीसरे देश ने कैसे सीजफायर की घोषणा कर दी?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 बार सीजफायर को लेकर अपनी बात कही है, लेकिन हमारे पीएम चुप हैं। इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा। देश चाहता था कि पीओके भारत का होना चाहिए था।

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई और बेरोजगारी भी ऐसे दुश्मन हैं जिनको भाजपा ने फैलाया है। भाजपा जब से सत्ता में आई है, तब से महंगाई बढ़ी है। यह सवाल है, लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि है। जब राष्ट्र का लीडर देश की शान के खिलाफ कदम उठाता है और कोई दूसरा पक्ष सीजफायर की घोषणा करता है, तो दुख होता है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिका के दबाव में सीजफायर करने का आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस पर जरा सा दबाव पड़ता है और ये पीछे हट जाते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इशारा किया और सीजफायर हो गया।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Jun 2025 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story