राजनीति: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से देश का विकास तेज गति से होगा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को देश की प्रगति और विकास के लिए आवश्यक बताते हुए इसका पुरजोर समर्थन किया है। उनका कहना है कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के संसाधनों, समय और ऊर्जा की बर्बादी करते हैं, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं।
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बार-बार चुनाव की परिस्थिति को देश के विकास के लिए सबसे बड़ी बाधा माना है। उन्होंने कहा कि आज 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के लिए सभी वर्ग सामने आ रहे हैं। सभी का मानना है कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से देश का विकास तेज गति से होगा। बार-बार चुनाव को लेकर जो झगड़े होते हैं, वे समाप्त होंगे।
उन्होंने दावा किया कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' राष्ट्रहित में है और इसे देशवासी भी मान रहे हैं।
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कलेक्टर सबको ड्यूटी देते हैं, सब चुनाव आयोग के अधीन आते हैं, शिक्षक, इंस्पेक्टर, सब मतदाता सूची तैयार करने में व्यस्त हो जाते हैं। जब हर 5 साल में एक बार चुनाव होंगे, तो मतदाता सूची एक ही बार बनेगी, जिससे मतदाता सूची पर विवाद खत्म हो जाएगा। हर 4 महीने में चुनाव होने के कारण, अनुमान है कि 5 साल में इन चुनावों पर 4.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए हैं और यह लगातार बढ़ रहा है। यह लगातार बढ़ रहा है। यह 7 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि यह करदाताओं का पैसा है। इसीलिए, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देशहित में है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दर्ज एफआईआर पर जोरदार पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देशवासियों के दिलों में बसते हैं और लोग उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उन्होंने तेजस्वी के बयान को निंदनीय करार देते हुए कहा कि ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियां उचित नहीं है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 Aug 2025 3:21 PM IST