नोएडा सुपरनोवा सोसाइटी में युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान, लाइव वीडियो आया सामने

नोएडा  सुपरनोवा सोसाइटी में युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान, लाइव वीडियो आया सामने
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की स्पायरा बिल्डिंग में एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र का रहने वाला था।

नोएडा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की स्पायरा बिल्डिंग में एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र का रहने वाला था।

पुलिस के मुताबिक, युवक एक दिन के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए कमरे में ठहरने आया था और घटना के समय कमरे में अकेला था। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को स्पायरा बिल्डिंग में एक युवक के बालकनी से नीचे कूदने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना सेक्टर-126 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी टावर-ए, आईएमटी व्यू सीजीएचएस, जीएच-52, मानेसर सेक्टर-1, आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभव जैन शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से स्पायरा बिल्डिंग में एक दिन के लिए रहने आया था। वह कमरे में अकेला था। शनिवार को उसने कमरे की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले वह बालकनी की रेलिंग पर लटका हुआ था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नीचे कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बगल के फ्लैट में एसी रिपेयर का काम कर रही टीम ने भी युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे रोकने में सफलता नहीं मिली। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शव की स्थिति बेहद गंभीर थी। शव के अलग-अलग हिस्से इमारत के अलग-अलग स्तरों पर मिले। घटना के बाद तेज आवाज होने की बात भी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शव के कई हिस्से नीचे बिखर गए थे।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की पूरी गतिविधि स्पष्ट हो सके। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में आसपास मौजूद लोगों से यह जानकारी मिली कि संभव जैन मानसिक तनाव में था। कुछ जानकारी के अनुसार वह अपने पिता के संपर्क में भी था। कर्ज से जुड़ी परेशानी की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसे घटना का अंतिम कारण नहीं माना है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना से जुड़ा एक लाइव वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।

पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक के कमरे, घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच में जुटी है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एसके

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 2:05 PM IST

Tags

Next Story