ओनजीसी भर्ती 2026 अप्रेंटिस के 3047 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 20 नवंबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करने वाले युवाओं के लिए ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओनजीसी) ने विभिन्न ट्रेडों के आधार पर अलग-अलग क्षेत्र और कार्य केंद्र में अप्रेंटिस के कुल 3,047 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।
ओनजीसी की ओर से क्षेत्र के आधार पर अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 3,047 रिक्तियों में उत्तरी क्षेत्र में 191, मुंबई क्षेत्र में 482, पश्चिमी क्षेत्र में 1,166, पूर्वी क्षेत्र में 674, दक्षिणी क्षेत्र में 269 और केंद्रीय क्षेत्र में 267 पद शामिल हैं।
कार्य केंद्र के आधार पर जारी 3,047 रिक्तियों में देहरादून में 138, दिल्ली में 28, जोधपुर में 5, ओवीएल दिल्ली में 20, गोवा में 25, हजीरा में 138, मुंबई में 200, न्हावा में 25, पनवेल में 25, उरण में 69, अहमदाबाद में 331, अंकलेश्वर में 392, कैम्बे में 64, मेहसाणा में 301, वडोदरा में 78, जोरहाट में 135, नाजिरा एवं शिवसागर में 466, सिलचर में 73, चेन्नई में 40, काकीनाडा में 76, कराईकल में 98, राजमुंदरी में 53, अगरतला में 200, बोकारो में 33 और कोलकाता में 34 पद शामिल हैं।
अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) या राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से पद और संबंधित ट्रेड के अनुसार 10वीं पास, संबंधित आईटीआई योग्यता या 12वीं/दो वर्षीय आईटीआई योग्यता, बीकॉम, कॉमर्स में ग्रेजुएशन, बीएससी केमिस्ट्री, बीबीए, ग्रेजुएशन, संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्ष का डिप्लोमा, संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिग्री, जियोलॉजी को एक विषय के रूप में लेकर ग्रेजुएशन, आदि योग्यता होनी चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 29 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को 8,200 से 12,300 रुपए के बीच प्रति माह स्टाइपेंड दिए जाएंगे।
अप्रेंटिस के रूप में काम करने के लिए शॉर्टलिस्ट/चयनित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पते के माध्यम से सूचित किया जाएगा। वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ओनजीसी के पोर्टल को चेक करने की सलाह दी जाती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
