पीएम मोदी ने ताशकंद दौरे की साझा की झलकियां, बोले- हर कार्यक्रम भारत और उज्बेकिस्तान की मित्रता का प्रतीक

पीएम मोदी ने ताशकंद दौरे की साझा की झलकियां, बोले- हर कार्यक्रम भारत और उज्बेकिस्तान की मित्रता का प्रतीक
दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां ब‍िताए समय, भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत और वहां हुए स्‍वागत की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि ये सभी कार्यक्रम भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते रिश्तों और आपसी मित्रता को दर्शाते हैं।

ताशकंद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां ब‍िताए समय, भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत और वहां हुए स्‍वागत की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि ये सभी कार्यक्रम भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते रिश्तों और आपसी मित्रता को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में ब‍िताए पलों का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर साझा क‍िया।

पीएम मोदी ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''ताशकंद में विशेष स्वागत, 'यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक' पर पुष्पांजलि अर्पित करना और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात और प्रमुख कार्यक्रमों की कुछ खास झलकियां यहां मौजूद हैं।''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु की तरह हैं।

उन्होंने शनिवार को 'एक्‍स' पर लिखा, "ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं। हमारा प्रवासी समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु है, जो दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत बना रहा है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत समारोह के दौरान प्रस्तुत भारतीय और उज्बेक संस्कृति के मिश्रण वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है।

उन्होंने 'एक्‍स' पर तबला प्रस्तुति की एक झलक साझा करते हुए लिखा, "भारतीय और उज्बेक संगीत परंपराओं का मनमोहक संगम! तबला, डोइरा और चांग के साथ बेहद खूबसूरती से मेल खाता है, जो भारत और उज्बेकिस्तान के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दिखाता है।"

इस दौरान भारतीय समुदाय की कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें राखी भी बांधी।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक' का दौरा किया और कहा कि यह उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "ताशकंद पहुंचने के बाद मैं राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ 'यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक' पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गया। यह स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति का प्रतीक है। अपनी यात्रा की शुरुआत यहां से करके खुशी हुई।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 12:33 PM IST

Tags

Next Story