राहुल गांधी के रेस्क्यू पर पश्चिम बंगाल के मंत्री भास्कर भट्टाचार्य बोले- शिकायत मिलने पर प्रशासन करेगा जांच

राहुल गांधी के रेस्क्यू पर पश्चिम बंगाल के मंत्री भास्कर भट्टाचार्य  बोले- शिकायत मिलने पर प्रशासन करेगा जांच
पश्चिम बंगाल के मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी से जुड़ी घटना पर कहा कि सरकार का दायित्व है कि चाहे आम नागरिक हो या विपक्ष के नेता, जरूरत पर हरसंभव सहायता दे। उन्होंने कहा कि इसी दायित्व के तहत सरकार ने राहुल गांधी का रेस्क्यू कराकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। शिकायत मिलने पर प्रशासन जांच करेगा।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी से जुड़ी घटना पर कहा कि सरकार का दायित्व है कि चाहे आम नागरिक हो या विपक्ष के नेता, जरूरत पर हरसंभव सहायता दे। उन्होंने कहा कि इसी दायित्व के तहत सरकार ने राहुल गांधी का रेस्क्यू कराकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। शिकायत मिलने पर प्रशासन जांच करेगा।

दरअसल सोमवार सुबह सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गए थे।

पश्चिम बंगाल के मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने कहा, "यदि यह एक दुर्घटना है तो इसमें किसी का हाथ नहीं होता, लेकिन हम सरकार में हैं और सरकार का दायित्व है कि चाहे वह आम नागरिक हो, राहुल गांधी हों या कोई अन्य व्यक्ति, आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। उसी के अनुसार, विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें पूरा सम्मान देते हुए सरकार ने उनका रेस्क्यू कराया और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।"

उन्होंने कहा कि आगे की प्रक्रिया संबंधित विभाग और डॉक्टर तय करेंगे। वे अपनी जिम्मेदारी के अनुसार काम करेंगे। यदि राहुल गांधी को लगता है कि इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई होनी चाहिए या उन्हें किसी तरह की शिकायत है तो प्रशासन उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। यह कोई स्वतः संज्ञान लेने का मामला नहीं है।

भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी ओर से यदि कोई आवेदन या शिकायत दी जाती है कि उनके साथ कोई चूक हुई है या कोई व्यवधान उत्पन्न हुआ है तो सरकार उसकी जांच करेगी। जैसे सरकार सभी नागरिकों के मामलों को देखती है, उसी प्रकार राहुल गांधी के मामले को भी देखा जाएगा। इसमें कोई विशेष व्यवहार नहीं है।

विधानसभा चुनाव के बाद दो केंद्रों में उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी पर उन्होंने कहा कि हावड़ा और कोलकाता में जो भी प्रक्रिया चल रही है, उसे हमारी पार्टी देख रही है। इसके लिए केंद्रीय समिति और एक अलग समिति का गठन किया गया है। इसकी जिम्मेदारी हमारे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के पास है और वे पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। ऐसा नहीं है कि किसी को भी उठाकर टिकट दे दिया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस की तरह नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाएगा। उसी प्रक्रिया के अनुसार सभी कार्यवाही पूरी की जाएगी और फिर आप परिणाम देखेंगे।

उन्होंने कहा कि जहां तक चुनाव का प्रश्न है, अंततः फैसला मतदाताओं के हाथ में होता है। मतदाता किसे समर्थन देंगे, यह उन पर निर्भर करता है। हमें विश्वास है कि जनता सभी दलों को देख चुकी है और भारतीय जनता पार्टी के कामकाज को भी देख रही है। इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा को जनता का समर्थन मिलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story