राजस्थान झालावाड़ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, बस में स्मैक तस्करी करते दो गिरफ्तार
जयपुर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान की झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने निजी बस में सवार होकर स्मैक की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दरअसल, झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को निजी बस में सवार होकर मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से करीब 8 लाख रुपए की 38 ग्राम 72 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ 'स्मैक' जब्त की है।
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मुकेश कुमार मीणा, थानाधिकारी कोतवाली, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा जिला स्पेशल टीम की सूचना पर, देवरीघटा एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान निजी बस में सवार होकर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश तंवर और राकेश तंवर के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपए कीमत की 38 ग्राम 72 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर जब्त किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अभियुक्तों से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद तथा मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।
अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का एक दूसरा मामला मंगलवार को पंजाब से सामने आया, जहां पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने में एक बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले छह नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अभियुक्तों के पास से 13 अवैध पिस्तौल व 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े थे और आगे बांटने व आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए अवैध हथियार हासिल कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बीच संबंध भी स्थापित किए हैं और आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 Sept 2026 7:49 PM IST












