रांचीः तकिए से मुंह दबाकर होम्योपैथ चिकित्सक की हत्या, बहू गिरफ्तार

रांचीः तकिए से मुंह दबाकर होम्योपैथ चिकित्सक की हत्या, बहू गिरफ्तार
आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर का मुंह तकिए से दबा दिया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

रांची, 10 मई (आईएएनएस) रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर में एक बहू द्वारा अपने ससुर की कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर का मुंह तकिए से दबा दिया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान विद्यानगर निवासी डॉ केपी गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शहर के चर्चित होम्योपैथिक चिकित्सक थे। परिजनों के अनुसार, डॉ गुप्ता पिछले कुछ दिनों से पैरालाइसिस की वजह से बीमार चल रहे थे और बिस्तर पर थे। पुलिस को शनिवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को घर के भीतर की परिस्थितियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद मृतक की बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि ससुर और बहू के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर बहू ने कथित रूप से तकिए से अपने ससुर का मुंह दबा दिया। लंबे समय तक मुंह दबे रहने के कारण बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 2:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story