राष्ट्रीय उपग्रह इंटरनेट प्रणाली और सेवा मानकीकरण तकनीक समिति स्थापित होगी
बीजिंग, 16 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राजकीय बाजार विनियमन प्रशासन ने सोमवार को राष्ट्रीय उपग्रह इंटरनेट प्रणाली और सेवा मानकीकरण तकनीक समिति स्थापना करने की अनुमति दी।
हाल के वर्षों में पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रह तारामंडल के तेज निर्माण के चलते मोबाइल फोन से सीधा जुड़ाव, आपातकालीन संचार, समुद्री मत्स्य पालन, परिवहन व रसद और दूरदराज इलाकों में संचार के गारंटी आदि क्षेत्रों में उपग्रह इंटरनेट का प्रयोग लगातार बढ़ा। चीन में उपग्रह इंटरनेट की क्षमता उन्नत हो रही है।
इस साल की सरकारी कार्य रिपोर्ट में उपग्रह इंटरनेट के विकास में तेजी लाने की बात कही गई। उपग्रह इंटरनेट से जुड़े बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में मानकीकरण कार्य की नेतृत्व और मूल भूमिका निभाने के लिए नई स्थापित राष्ट्रीय उपग्रह इंटरनेट प्रणाली और सेवा मानकीकरण तकनीक समिति उपग्रह इंटरनेट व्यवसाय का तेज, मानकीकृत और स्वस्थ विकास को बढ़ावा देगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 March 2026 8:10 PM IST












