रियल मैड्रिड ने इंटर मिलान से डेंजेल डमफ्रीज के साथ 4 साल का करार किया

रियल मैड्रिड ने इंटर मिलान से डेंजेल डमफ्रीज के साथ 4 साल का करार किया
रियल मैड्रिड ने डेंजेल डमफ्रीज को इंटर मिलान से आधिकारिक तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। अनुभवी डच राइट-बैक ने क्लब के साथ चार साल (30 जून 2030) के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

मैड्रिड, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड ने डेंजेल डमफ्रीज को इंटर मिलान से आधिकारिक तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। अनुभवी डच राइट-बैक ने क्लब के साथ चार साल (30 जून 2030) के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

ला लीगा क्लब ने रविवार को पुष्टि की है कि 30 वर्षीय डिफेंडर के स्थायी ट्रांसफर के लिए इंटर के साथ समझौता हो गया है। उनका रिलीज क्लॉज एक्टिवेट होने के बाद वह टीम में शामिल हो रहे हैं।

अपनी तेज रफ्तार, आक्रामक रन और दमदार शारीरिक क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले डमफ्रीज इंटर मिलान के हालिया इतिहास के सबसे प्रभावशाली फुल-बैक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। अब वह अपने करियर की नई चुनौती के लिए 15 बार के यूरोपीय चैंपियन रियल मैड्रिड से जुड़ गए हैं।

यह डच खिलाड़ी इंटर के साथ पांच साल के बेहद सफल कार्यकाल के बाद यहां आ रहा है। साल 2021 में पीएसवी आइंडहोवन से आने के बाद उन्होंने क्लब के अहम खिलाड़ियों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी।

डमफ्रीज ने इंटर मिलान के लिए 207 मैच खेले, जिनमें 27 गोल दागे और 28 असिस्ट किए। इस दौरान उन्होंने क्लब को 8 बड़ी ट्रॉफियां जिताने में अहम भूमिका निभाई, जिनमें 2 सीरी-ए खिताब, 2 कोपा इटालिया खिताब और इटैलियन सुपर कप शामिल हैं।

पिछला सीजन डमफ्रीज के करियर का सर्वश्रेष्ठ गोलस्कोरिंग सीजन रहा। उन्होंने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 11 गोल किए और पहली बार टीम की कमान संभाली। उन्होंने यूईएफए चैंपियंस लीग में फेयेनॉर्ड के खिलाफ मुकाबले में इंटर मिलान की कप्तानी भी की।

इंटर ने एक भावुक विदाई संदेश में इस डिफेंडर के साथ क्लब के कई यादगार पलों को याद किया। इनमें एएस रोमा के खिलाफ उनका पहला गोल, लेसे के खिलाफ स्टॉपेज-टाइम में विजयी गोल, मिलान डर्बी में शानदार प्रदर्शन और इटैलियन सुपर कप में अटलांटा के खिलाफ 2 गोल का प्रदर्शन शामिल है।

सीरी ए क्लब ने पिछले सीजन में बार्सिलोना के खिलाफ यूईएफए चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में डमफ्रीज के शानदार प्रदर्शन का भी जिक्र किया, जहां उन्होंने दो लेग में दो गोल किए और तीन असिस्ट देकर इंटर को फाइनल में पहुंचने में मदद की।

मिलान में उनके 5 वर्षों को याद करते हुए, इंटर ने डमफ्रीज की प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और फैंस के साथ उनके जुड़ाव की सराहना करते हुए विदाई संदेश में कहा, "फुटबॉल में हर चीज का एक समय होता है।" क्लब ने कहा कि सैन सिरो हमेशा डमफ्रीज के लिए 'घर' रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 6:27 PM IST

Tags

Next Story