सप्तग्राम में अमित शाह की रैली पर बोलीं महिलाएं-हमें बंगाल में चाहिए भाजपा सरकार
हुगली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सप्तग्राम विधानसभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल का हर गांव, हर शहर, हर कोना बोल रहा है कि भाजपा आने वाली है। अमित शाह की जनसभा को सुनने के लिए भारी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। महिलाओं ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार चाहिए।
अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 4 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक गिनती समाप्त होते-होते ममता दीदी का टाटा-बाय-बाय हो जाएगा।
आईएएनएस ने अमित शाह की रैली में आए कुछ लोगों के साथ बातचीत की। लोगों ने बताया कि वे ममता बनर्जी की सरकार से त्रस्त हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार चाहते हैं।
भाजपा नेता तनुश्री सिंह ने कहा कि सप्तग्राम में अमित शाह की रैली में भारी भीड़ इस बात का सबूत दे रही है कि जनता को भाजपा पर अटूट विश्वास है। पश्चिम बंगाल में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।
एक अन्य महिला ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन चाहिए, क्योंकि हमें विकास चाहिए और यह सब भाजपा सरकार में ही संभव है।
एक अन्य शख्स ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार चाहिए। हम सभी लोग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के लिए यहां पर आए हैं। उन्होंने कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में है। इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार चाहिए।
मधुबी विश्वास ने कहा कि बंगाल में बदलाव चाहिए। अमित शाह को सुनने के लिए, उन्हें देखने और उनका स्वागत करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। हम सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि हम पीएम मोदी के साथ हैं और परिवर्तन कराकर रहेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार भाजपा जरूर सरकार बनाएगी। हम सब मिलकर, एकजुट होकर परिवर्तन के लिए वोट डालेंगे और जीत हासिल करेंगे।
दूसरी ओर, अमित शाह ने रैली में आए कुछ लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि परिवर्तन जरूर होगा। अमित शाह ने भी लोगों को भरोसा दिया है कि भाजपा की सरकार में महिलाओं के बैंक खाते में 3 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 April 2026 7:29 PM IST











