तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के सामने कई चुनौतियां राजीव रंजन

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के सामने कई चुनौतियां  राजीव रंजन
टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बधाई दी। इसके साथ ही डीएमके से गठबंधन तोड़ने पर कांग्रेस पर तंज कसा।

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बधाई दी। इसके साथ ही डीएमके से गठबंधन तोड़ने पर कांग्रेस पर तंज कसा।

राजीव रंजन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं विजय को नई सरकार का नेतृत्व करने के लिए शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। हालांकि, उनके सामने चुनौतियां अनेक हैं। तमिलनाडु में डीएमके शासन के दौरान मुश्किलें बढ़ीं और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया और सनातन विरोधी बातें करने के कारण जनता ने स्टालिन की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। विजय की सरकार में कई विरोधाभासी विचार वाली पार्टियों ने समर्थन दिया है, ऐसे में उन्हें बहुत संभल कर काम करना पड़ेगा।"

कांग्रेस द्वारा डीएमके से गठबंधन तोड़कर टीवीके को समर्थन देने पर जेडीयू नेता ने कहा, "वर्षों से साथ देने के बावजूद तात्कालिक फायदे के लिए राहुल गांधी ने डीएमके से गठबंधन तोड़ दिया। इसलिए कांग्रेस की पहचान अवसरवादी दल की हो गई है। राहुल गांधी के अपरिपक्व फैसले के कारण कांग्रेस को काफी नुकसान हो रहा है और ये जारी रहेगा।"

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार पर राजीव रंजन ने कहा, "चुनाव के दौरान ममता बनर्जी के पास अवसर था। लेकिन, अवसर चूकने के बाद कागजी गठबंधन बनाने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी लकीर खींच दी है।"

तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के बीच संबंधों और टीवीके के नेतृत्व वाली नई सरकार को समर्थन देने के मुद्दे पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "कांग्रेस की आदत है कि वह अपने सभी सहयोगियों को लगातार धोखा देती है। यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। उन्हें सत्ता नहीं मिलती, इसलिए जो भी उन्हें सत्ता देता है, वे उसके पीछे पड़ जाते हैं। लेकिन हम सबने देखा कि मुख्यमंत्री विजय ने राहुल गांधी की तरफ देखा तक नहीं। मुझे वही कहावत याद है, 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना'।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story