सियासी विस्फोट: पूर्व विधायक संतोष चौधरी का बीजेपी नगरसेवकों पर पलटवार, बोले - समय बताएगा कौन सही और कौन गलत

पूर्व विधायक संतोष चौधरी का बीजेपी नगरसेवकों पर पलटवार, बोले - समय बताएगा कौन सही और कौन गलत
  • भुसावल की राजनीति में बड़ा सियासी विस्फोट
  • गायत्री भंगाड़े के जाति प्रमाणपत्र मामले पर बड़ा बयान
  • समय बताएगा कौन सही और कौन गलत

Bhusawal News. भुसावल की राजनीति में उस समय बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, जब माजी विधायक संतोष चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवकों और विरोधी गुट पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने नगराध्यक्ष गायत्री चेतन भंगाले के जाति प्रमाणपत्र मामले, शहर की राजनीति, विकास कार्यों तथा विरोधियों की भूमिका पर खुलकर अपनी बात रखी। चौधरी ने कहा कि भुसावल में कुछ लोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए आरोपों की राजनीति कर रहे हैं। बिना तथ्यों की जांच किए जनता के सामने भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की जा रही है और शहर का माहौल जानबूझकर खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सच्चाई ज्यादा समय तक छिपी नहीं रह सकती।”

BJP नगरसेवकों पर साधा निशाना

संतोष चौधरी ने BJP नगरसेवकों और नेताओं पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने पक्ष की वास्तविकता जनता के सामने रखनी चाहिए। संतोष चौधरी ने आरोप लगाया कि शहर के विकास से ज्यादा राजनीतिक द्वेष और विरोधियों को बदनाम करने की राजनीति की जा रही है। चौधरी ने कहा कि भुसावल की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में जनता ही उचित जवाब देगी। उन्होंने कहा, “केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाने से सच्चाई नहीं बदलती।”

गायत्री भंगाड़े के जाति प्रमाणपत्र मामले पर बड़ा बयान

संतोष चौधरी ने नगराध्यक्ष गायत्री चेतन भंगाड़े के जाति प्रमाणपत्र विवाद पर भी महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामला अभी न्यायालय में लंबित है और हाईकोर्ट का अंतिम फैसला आना बाकी है। संतोष चौधरी नेउन्होंने कहा कि कुछ लोग अदालत का निर्णय आने से पहले ही राजनीतिक निष्कर्ष निकालने में जुटे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है।

संतोष चौधरी ने कहा, “समय बताएगा कौन गलत है और कौन सही… सच्चाई जल्द ही जनता के सामने आएगी।”

आपको बता दें जाति प्रमाणपत्र विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। संतोष चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे और भुसावल की जनता के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रशासनिक और राजनीतिक दबाव का उपयोग कर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सच को ज्यादा समय तक दबाया नहीं जा सकता।

राजनीतिक हलचल तेज

संतोष चौधरी के तीखे बयानों के बाद भुसावल की राजनीति में चर्चाओं और प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। विशेष रूप से नगराध्यक्ष गायत्री भंगाड़े के जाति प्रमाणपत्र मामले पर दिए गए बयान ने राजनीतिक माहौल और अधिक गर्मा दिया है।

Created On :   10 May 2026 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story