Festive Jewellery Collection: धनतेरस पर तनिष्क का खास कलेक्शन ‘अध्यंतरा’, तृप्ति डिमरी करेंगी कैंपेन

धनतेरस पर तनिष्क का खास कलेक्शन ‘अध्यंतरा’, तृप्ति डिमरी करेंगी कैंपेन
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी तनिष्क के नए ज्वेलरी कलेक्शन ‘अध्यंतरा’ के कैंपेन में नजर आएंगी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी तनिष्क के नए ज्वेलरी कलेक्शन ‘अध्यंतरा’ के कैंपेन में नजर आएंगी। धनतेरस और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर पेश किए गए इस कलेक्शन के डिज़ाइन ब्रह्मांड, सूर्य, चंद्रमा और तारों से प्रेरित हैं। इसमें पारंपरिक भारतीय आभूषण कला के साथ आधुनिक डिज़ाइन तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी के मुताबिक, कलेक्शन में 100 से अधिक डिज़ाइन शामिल हैं, जिन्हें ग्लास कुंदन, स्टोन-जड़े आभूषण, प्लेन गोल्ड और अनकट डायमंड की चार श्रेणियों में तैयार किया गया है। इसमें नेकलेस सेट, चूड़ियां, अंगूठियां और मंगलसूत्र शामिल हैं। आभूषण 18 और 22 कैरेट सोने में उपलब्ध होंगे।

कलेक्शन के डिज़ाइन में खगोलीय आकृतियों, रोशनी और परतों के प्रभाव को उभारने के लिए 3D आकार, ग्लास कुंदन, हाथ से तराशे गए स्टोन और इनेमल जैसी तकनीकों का उपयोग किया गया है। कुछ आभूषण मॉड्यूलर डिज़ाइन में भी बनाए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग तरीकों से पहना जा सकता है।

तनिष्क की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पेल्की त्शेरिंग के मुताबिक, इस कलेक्शन की अवधारणा ब्रह्मांड की विविधता और आधुनिक भारतीय महिला के अलग-अलग व्यक्तित्वों से प्रेरित है। वहीं, कंपनी की हेड ऑफ डिजाइन गरिमा माहेश्वरी ने बताया कि डिज़ाइन तैयार करते समय खगोलीय आकृतियों, रोशनी और आकारों के संयोजन पर विशेष ध्यान दिया गया।

त्योहारी सीजन के मद्देनजर कंपनी ने सोने के आभूषणों पर प्रति ग्राम 301 रुपये की छूट, मेकिंग चार्ज और डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत तक की छूट तथा पात्र पुराने सोने के एक्सचेंज पर शून्य कटौती जैसे ऑफर्स की भी घोषणा की है। ये लाभ कंपनी की निर्धारित शर्तों के अधीन होंगे।

Created On :   17 Oct 2026 1:23 AM IST

Tags

Next Story