Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
12 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 12 May 2025 9:46 AM IST

    पीएम मोदी ने दी बुद्ध पूर्णिमां की बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं। सत्य, समानता और सद्भाव के सिद्धांत पर आधारित भगवान बुद्ध के संदेश मानवता के पथ-प्रदर्शक रहे हैं। त्याग और तप को समर्पित उनका जीवन विश्व समुदाय को सदैव करुणा और शांति के लिए प्रेरित करता रहेगा।

  • 12 May 2025 9:25 AM IST

    उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी बुद्ध पूर्णिमा शुभकामनाएं

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है, जिनकी गहन बुद्धि चुनौतीपूर्ण समय में हमारे लिए ध्रुव तारे के रूप में कार्य करती है। भगवान बुद्ध का अहिंसा, दया और मध्यम मार्ग का संदेश आज की दुनिया में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है, व्यक्ति और समग्र मानवता दोनों के लिए। आइए हम गौतम बुद्ध द्वारा बताए गए महान सिद्धांतों के प्रति खुद को फिर से प्रतिबद्ध करें और उनकी शिक्षाओं का प्रकाश सबके लिए अधिक शांतिपूर्ण, दया माया से भरा और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करें।

  • 12 May 2025 9:16 AM IST

    प्रेसिडेंट ने दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई

    देश में आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, "बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। करुणा के प्रतीक महात्मा बुद्ध का अहिंसा, प्रेम और करुणा का अमर संदेश समस्त मानवता के कल्याण का मूल मंत्र है। उनके आदर्शों से समानता, सद्भाव और न्याय जैसे शाश्वत मूल्यों में हमारी आस्था प्रबल होती है। उनकी शिक्षाएं हम सबको नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं। आइए, हम सब महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाएं और अपने जीवन में सदाचार का अनुसरण करते हुए शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान करें।"

  • 12 May 2025 9:03 AM IST

    मदुरै में कल्लाझागर चिथिराई महोत्सव की धूम

    तमिलनाडु के मदुरै में कल्लाझागर चिथिराई महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कल्लाझगर मंदिर का चिथिरई उत्सव इस महीने की 8 तारीख को शुरू हुआ।

  • 12 May 2025 8:47 AM IST

    सीजफायर के बाद पहली बार पाक ने नहीं की गोलीबारी

    भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ दिनों से काफी तनावपूर्ण माहौल है। हालांकि, दोनों देशों के बीच सीजफायर होने के बाद नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय रेखा से सटे इलाकों में 11-12 मई की रात सब कुछ शांत रहा। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन्स या मिसाइल्स नहीं दागी गईं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से अब तक पड़ोसी मुल्क ने पहली बार सीमा पर किसी तरह का उपद्रव नहीं मचाया। 

  • 12 May 2025 8:35 AM IST

    उत्तर कोरिया के मानवाधिकार उल्लंघन पर संयुक्त राष्ट्र चिंतित, उच्च स्तरीय बैठक का ऐलान

    युक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) उत्तर कोरिया में मानवाधिकार हनन और उल्लंघन को लेकर फिक्रमंद है। यही वजह है कि इस विषय पर वो जल्द उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करेगा। राजनयिक और नागरिक समूह के सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एक पत्र के जरिए यह बताया गया है कि यूएनजीए अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने आगामी 20 मई को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने की घोषणा की है।

  • 12 May 2025 7:52 AM IST

    ज़ेलेंस्की पुतिन से सीधी बातचीत के लिए तैयार

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जे़लेंस्की ने कहा है कि वह गुरुवार को तुर्की के इस्तांबुल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 'व्यक्तिगत रूप से' बातचीत करने के लिए तैयार हैं ताकि युद्ध को खत्म करने की बातचीत हो सके।

  • 12 May 2025 7:50 AM IST

    बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा तट पर उमड़ी भक्तों की भीड़

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। हरिद्वार में हर की पौड़ी और प्रयागराज में संगम पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। 

  • 12 May 2025 7:23 AM IST

    चिनाब नदी पर बने सलाल बांध का एक गेट खुला

    जम्मू और कश्मीर में चेनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध का एक गेट खुला हुआ है। न्यूज एजेंसी ने वीडियो जारी किया। 

  • 12 May 2025 7:20 AM IST

    तमिलनाडु के मदुरै में मनाया जा रहा कल्लाझागर चिथिराई महोत्सव

    मदुरै में कल्लझगर चिथिरई महोत्सव मनाया जा रहा है- भगवान कल्लझगर विश्व प्रसिद्ध मदुरै चिथिरई महोत्सव के अंतिम चरण के रूप में वैगई नदी में प्रवेश करेंगे।

    दक्षिणी तिरुपति के नाम से भी जाना जाने वाला और 108 पवित्र वैष्णव मंदिरों में से एक, थिरुमालिरुंचोलाई, मदुरै जिले में अलागर पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। कल्लझगर मंदिर का चिथिरई महोत्सव इस महीने की 8 तारीख को शुरू हुआ।

Created On :   12 May 2025 12:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story