यूसीसी का विरोध जारी रहेगा, यह अल्पसंख्यकों के हित में नहीं सौगत रॉय

यूसीसी का विरोध जारी रहेगा, यह अल्पसंख्यकों के हित में नहीं  सौगत रॉय
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूसीसी का विरोध करती है और इसे अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए उचित नहीं मानती।

कोलकाता, 12 जुलाई (आईएएनएस)। कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूसीसी का विरोध करती है और इसे अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए उचित नहीं मानती।

रविवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान सौगत रॉय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस शुरू से ही इस प्रस्ताव के खिलाफ रही है। उनका कहना है कि विभिन्न धार्मिक समुदायों की अपनी-अपनी व्यक्तिगत कानून व्यवस्था है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज शरीयत कानून के अनुसार चलता है, जबकि ईसाई समुदाय के अपने विवाह संबंधी कानून हैं। ऐसे में एक समान कानून लागू करना उचित नहीं होगा।

अनुब्रत मंडल के पार्टी छोड़ने संबंधी सवाल पर सौगत रॉय ने कहा कि अनुब्रत मंडल को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लंबे समय तक राजनीतिक संरक्षण और जिम्मेदारियां दीं। यदि अब उन्होंने अलग रास्ता चुना है, तो यह उनका फैसला है। रॉय ने इसे पार्टी के प्रति विश्वासघात करार दिया।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की हिंदू कानून संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सौगत रॉय ने कहा कि वह इस विषय के विशेषज्ञ नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में पहले से ही मिताक्षरा और दायभाग जैसी पारंपरिक कानूनी व्यवस्थाएं मौजूद हैं और पारिवारिक मामलों में इन्हीं के अनुसार व्यवस्था चलती रही है। उन्होंने कहा कि तुषार मेहता क्या कहते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हिंदू समाज अपने कानून के अनुसार ही चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में सौगत रॉय ने कहा कि न्यूजीलैंड जैसे दूरस्थ देश में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और उनसे संपर्क बनाए रखना भारत सरकार के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के साथ संवाद और जुड़ाव किसी भी सरकार की जिम्मेदारी का हिस्सा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 July 2026 2:46 PM IST

Tags

Next Story