‘जीरो’ हैं या ‘हीरो’, पास हैं या फेल, जनता तय करेगी मुख्तार अब्बास नकवी

‘जीरो’ हैं या ‘हीरो’, पास हैं या फेल, जनता तय करेगी  मुख्तार अब्बास नकवी
पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे तक करीब 90 फीसदी मतदान हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चुनाव एक परीक्षा है। इस परीक्षा में कौन पास होगा और कौन फेल, जनता तय करेगी।

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे तक करीब 90 फीसदी मतदान हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चुनाव एक परीक्षा है। इस परीक्षा में कौन पास होगा और कौन फेल, जनता तय करेगी।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि चुनाव एक परीक्षा की तरह होते हैं, जिसमें राजनीतिक दल उम्मीदवार के रूप में शामिल होते हैं और जनता परीक्षक की भूमिका निभाती है।

नकवी ने कहा कि आप जितनी मेहनत करते हैं, आपकी नीतियां और कार्यक्रम कितने बेहतर हैं। इसी आधार पर जनता आपके प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है और आपको नंबर देती है। जनता ही तय करती है कि आप ‘जीरो’ हैं या ‘हीरो’, पास हैं या फेल।

उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नकवी ने कहा कि चुनाव बिना किसी डर के, स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में संपन्न होने चाहिए तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं का पूरी ईमानदारी से पालन किया जाना चाहिए।

नकवी ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब बंगाल में संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति खुद आपराधिक गतिविधियों में शामिल होता है, तो इससे अपराधियों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये व्यवस्थाएं स्वतंत्र और भयमुक्त माहौल में मतदान सुनिश्चित करती प्रतीत होती हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह आतंकवाद पर नरमी दिखाती है और राष्ट्रवाद पर गरमी दिखाती है। कांग्रेस के लिए यही सबसे बड़ा संकट है। आप कब तक मोदीफोबिया की बीमारी से ग्रस्त रहेंगे, पीएम मोदी को जितना कोसेंगे, आपका बेडागर्क उतना ही होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story