पंजाब: आप विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल

- रेप केस में हुई थी आप विधायक की गिरफ्तारी
- पंजाब पुलिस पर आप विधायक ने की फायरिंग
- करनाल से फरार हुआ आप विधायक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब पुलिस हिरासत से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों पठानमाजरा फरार हो गए है। इस दौरान पुलिस के साथ फायरिंग होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। आप विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों करनाल से फरार हुआ है। रेप केस में पुलिस ने आप विधायक को गिरफ्तार किया हुआ था। पुलिस थाने ले जाने के दौरान फायरिंग कर फरार हुआ आप विधायक।
आपको बता दें पटियाला के सन्नौर से आप विधायक ढिल्लों को पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया, जब पुलिस उसे थाने ले जा रही थी, उसी दौरान पठानमाजरा व उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बाद में पठानमाजरा व उसके साथी मौके से कई गाड़ियों में रफूचक्कर हो गए।
आप विधायक के वकील ने कहा हाईकोर्ट में केस लंबित
पठानमाजरा के वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने मीडिया को बताया कि आप विधायक हरमीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। केस हाईकोर्ट में लंबित था। हाईकोर्ट ने इसे निपटा दिया और डीआईजी रोपड़ रेंज को जांच के लिए नियुक्त किया।
यह एफआईआर पिछले दो दिनों में बाढ़ के कारण बदले राजनीतिक परिदृश्य का नतीजा है। यह कानून के खिलाफ, तथ्यों के खिलाफ और राजनीतिक लोगों और नौकरशाही के बीच पूरी तरह से रस्साकशी है। दुष्कर्म की धारा और धारा 420 लगाई गई है। विधायक के वकील ने एफआईआर में लगी धाराओं को लेकर व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है।
जैसा आप हरमीत के वकील ने कहा है कि एसएसपी मोहाली के समक्ष शिकायतकर्ता ने आवेदन दिया था और हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। एसएसपी मोहाली ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट के जरिए ये सभी आरोप पेश किए थे। शिकायतकर्ता ने खुद स्वीकार किया था कि वह हरमीत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी और अगर रिश्ते सुधरते हैं तो वह इसे जारी रखने के लिए तैयार है। अगर ऐसी स्थिति है, तब भी धारा 376 और 420 लगाई जा रही हैं।
रेप मामले में आप विधायक की हुई थी गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि आप विधायक पठानमाजरा की गिरफ्तारी धारा 376 आईपीसी यानी दुष्कर्म के एक पुराने केस में की गई थी। सरकार की ओर से विधायक की सुरक्षा भी वापस ली जा चुकी है। क्योंकि पठानमाजरा लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पठानमाजरा के खिलाफ पहले ही शिकायत की जांच चल रही थी। 26 अगस्त को संबंधित महिला ने एक नई शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें विधायक पठानमाजरा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं पठानमाजरा
2022 में पठानमाजरा की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने आप विधायक पर उसकी पहली शादी छिपाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने से भी आप विधायक पठानमाजरा विवादित सुर्खियों में रहे थे। तलाकशुदा शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी एक बेटी विदेश में रहती है। उसने आप विधायक पर आरोप लगाया कि हरमीत सिंह ने झूठ बोलकर 2013 से उसके साथ गलत संबंध बनाए। जैसा कि महिला ने शिकायत में बताया कि साल 2021 में दोनों ने लुधियाना के एक गुरुद्वारे में शादी भी की। लेकिन 2022 में जब पठानमाजरा ने पंजाब विधानसभा चुनाव में सनौर सीट से नामांकन किया, तो उनके हलफनामे में पहली पत्नी का नाम देखकर महिला को पूरी सच्चाई पता चली।
महिला ने कहा आप विधायक कई दिनों से दबाव डाल रहा, महिला ने ये भी कहा आप विधायक बार-बार यह कहते रहे कि वह अपनी पहली पत्नी को तलाक देंगे। शिकायत में महिला ने यौन शोषण, धमकाने और अश्लील सामग्री चीजें भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Created On :   2 Sept 2025 11:56 AM IST












