सपा चीफ का आरोप: वोटर लिस्ट पर सियासत जारी, अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर लगाया BJP के इशारों पर काम करने का आरोप

वोटर लिस्ट पर सियासत जारी, अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर लगाया BJP के इशारों पर काम करने का आरोप
  • सपा चीफ ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
  • वोटर लिस्ट से जुड़ा है मामला
  • कहा- चुनाव से ठीक पहले क्यों बनाई नई मतदाता सूची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग को लेकर बीते कुछ दिनों से सियासी हलचल बढ़ गई है। पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन को घेरा तो अब अखिलेश यादव भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। समाजवादी पार्टी चीफ ने रविवार (6 जुलाई) को मीडिया से बात कर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर काम करता है। अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि जब चुनाव आने में ज्यादा समय नहीं बचा तो नई मतदाता सूची क्यों बनाई जा रही है? इस काम को 1 साल पहले क्यों ने किया गया?

इलेक्शन कमीशन पर आरोप

चुनाव आयोग पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को बीजेपी के इशारे पर काम नहीं करना चाहिए। इस समय जब चुनाव सामने आ गया है तो कौन अपना जन्म प्रमाण पत्र ढूंढेगा। 1 महीने में 8 करोड़ मतदाताओं की नई वोटर लिस्ट बनाना ये कितनी बड़ी चीज है। ये चीज 1 साल पहले क्यों नहीं की गई, 6 महीने पहले क्यों नहीं की गई। आज ही क्यों की जा रही है जब चुनाव पास आ गया है। तो इसमें कही न कही सोची समझी रणनीति है। बीजेपी के इशारे पर चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है।

राहुल गांधी ने मांगे थे सबूत

हाल ही में कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में ईवीएम के गड़बड़ होने का आरोप लगाया था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इलेक्शन कमीशन को चिट्ठी लिख कर वोटर्स लिस्ट और पोलिंग बूथों के सीसीटीवी फुटेज सहित कई सबूतों की मांग की थी।

Created On :   6 July 2025 6:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story