West Bengal Election Result 2026: बंगाल में 15 साल के ममता युग का अंत! रुझानों में BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 15 साल के तृणमूल कांग्रेस पार्टी के युग का अंत होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 168 सीटों पर आगे चल रही है। इसी के साथ बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 110 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें, पश्चिम बंगाल में बहुमता का आंकड़ा 148 हैं।
यह भी पढ़े -विधानसभा उपचुनाव रुझान में पांच राज्यों की 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे
पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में बीजेपी आगे
बता दें, पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था। जबकि, दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ था। वहीं, 2 मई को दक्षिण परगना की कुछ सीटों पर वोटिंग में धांधली की शिकायत के बाद 15 पोलिंग बूथों पर फिर से वोटिंग हुई थी। इसके बाद आज बंगाल की 293 सीटों पर नतीजों सामने आ रहे हैं। वहीं, फालता पर बाद में चुनाव होगा। इस सीट पर चुनाव आयोग ने गंभीर अनियमितताओं, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और हिंसा की शिकायतों को देखते हुए चुनाव रद्द कर दिया था।
पश्चिम बंगाल के नतीजों में भवानीपुर और नंदीग्राम सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है। इस सीट पर दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। रुझानों के मुताबिक, यहां से कभी ममता बनर्जी तो कभी शुभेंदु अधिकारी आगे चल रही है। वहीं, शुभेंदु अधिकारी अब लीड कर रहे हैं। वहीं, नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी लीड में हैं।
यह भी पढ़े -बंगाल चुनाव शुरुआती रुझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त, भवानीपुर में अधिकारी ने ममता बनर्जी को पीछे छोड़ा
भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने जीत का किया दावा
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि भवानीपुर से बीजेपी चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा, '10 राउंड के बाद हम आगे हो जाएंगें। हिंदू ने एकतरफा मतदान किया है। नंदीग्राम को भवानीपुर में दोहराया जाएगा। मुस्लिम वोट बंटा है। इस बार पिछले बार जैसे नहीं किया गया है। एंटी इनकबेंसी की लहर चल रही है।'
Created On :   4 May 2026 11:55 AM IST











