Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में विजय सरकार बनाने की प्लानिंग! इन पार्टियों के साथ गठबंधन की रणनीति, चुने गए विधायक दल के नेता

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु समेत देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हो गए हैं। इसके बाद से ही जीतने वाली पार्टियां नई सरकार के गठन को लेकर सक्रिय हो गई हैं। इसी क्रम में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने 108 सीट के साथ बड़ी जीत दर्ज की है। लेकिन पार्टी बहुमत से दूर है। राज्य में टीवीके को सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों का समर्थन चाहिए। ऐसे में पार्टी सरकार बनाने के लिए गठबंधन की संभावना तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े -राहुल का भरोसा या सालों का अनुभव? किन फैक्टर्स को मुख्यमंत्री की दावेदारी के लिए कंसीडर करेगी कांग्रेस
इन पार्टियों के साथ गठबंधन की संभावना
पार्टी सूत्रों का कहना है कि विजय गठबंधन बनाने पर विचार कर रहे हैं, इसके लिए विपक्ष दलों से बातचीत करेंगे। राज्य में वीसीके, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवाद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक है। ऐसे में टीवीके इन पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए बातचीत कर सकती है।
तमिलनाडु में कब बनेगी विजय सरकार
यह भी जानकारी मिली है कि विजय के आवास पर बैठक जारी है। जहां पर कैबिनेट के मंत्रियों के नामों पर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इसी मीटिंग में गठबंधन पर भी मंथन किया जा सकता है। सूत्रों ने साफ कह दिया कि टीवीके वीसीके और लेफ्ट के साथ गठबंधन नहीं कर सकती है। साथ ही कहा कि कांग्रेस को लेकर अभी कुछ बता नहीं सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 7 मई को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विजय ने दो हफ्ते का समय राज्यपाल से मांगा है।
सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता का चुनाव
बताते चलें कि विजय की पार्टी ने स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस चुनाव में डीएमके सिर्फ 59 सीटों पर जीत दर्ज करा सकी है। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद टीवीके ने अपनी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है, जहां पर उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
Created On :   5 May 2026 7:10 PM IST












