पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी ऑफिस में खुशी का माहौल,नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से विजय हुए अधिकारी भी हुए शामिल

बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी ऑफिस में खुशी का माहौल,नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से विजय हुए अधिकारी भी हुए शामिल
बंगाल में बीजेपी ऑफिस में जश्न का माहौल, बंगाल चुनाव में जीत के बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने BJP पश्चिम बंगाल चुनाव के को-कन्वीनर और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब का अगरतला एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी में खुशी और जश्न का माहौल है। बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीट से विजयी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी साल्टलक स्थित बीजेपी ऑफिस पहुंचे। पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP की जीत के बाद, BJP कार्यकर्ताओं ने BJP पश्चिम बंगाल चुनाव के को-कन्वीनर और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब का अगरतला एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया।

बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में पार्टी ऑफिस में राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। BJP के दूसरे नेता भी उनके साथ जश्न में शामिल हुए।

भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं" वाले बयान पर कहा सब कुछ संविधान में लिखा है। मुझे ज़्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

Created On :   5 May 2026 7:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story