निशाना: शाह के कारण टीएमसी के गुंडे हंगामा करने की हिम्मत न कर पाए, फडणवीस बोले- पश्चिम बंगाल में महापरिवर्तन हुआ है

शाह के कारण टीएमसी के गुंडे हंगामा करने की हिम्मत न कर पाए, फडणवीस बोले- पश्चिम बंगाल में महापरिवर्तन हुआ है
  • देवेंद्र फडणवीस ने टीएमसी प्रमुख तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा
  • फडणवीस बोले- पश्चिम बंगाल में महापरिवर्तन हुआ है

Mumbai News. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टीएमसी प्रमुख तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता सरकार में टीएमसी के गुंडों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया था। इस चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टीएमसी के गुंडों को बंद करके ऐसा सबक सिखाया कि जिसके बाद उन्हें हंगामा खड़ा करने की हिम्मत नहीं हुई। सोमवार को पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर जश्न मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा समेत पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बता दिया है कि वहां की असली पार्टी कौन सी है? पश्चिम बंगाल में परिवर्तन नहीं बल्कि महापरिवर्तन हुआ है। पश्चिम बंगाल की जीत से भारत में होने वाले घुसपैठ, आतंकवादी हमले रुकेंगे। वहीं शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राऊत ने दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सीधे रास्ते से जीत हासिल नहीं की है।

Created On :   5 May 2026 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story