Jammu and Kashmir Politics: 5 अगस्त को धारा 370 हटने की 8वीं बरसी, मुख्यमंत्री ने राज्य के दर्जे पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की 5 जून को 8वीं बरसी मनाई जा रही है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि यह लंबी लड़ाई चलने वाली है। इसके लिए सिर्फ एक बार प्रदर्शन करने से बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा नहीं मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से लगातार आवाज उठाई जाएगी।
यह भी पढ़े -जम्मू रियासी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में मौजूद पांच आतंकी हैंडलर्स की संपत्तियां जब्त
दिल्ली में दर्ज कराया विरोध
गांदरबल में मुख्यमंत्री का कहना है कि एक बार विरोध-प्रदर्शन करने से कुछ हल नहीं निकलेगा, इसके बाद भी वे दिल्ली गए थे और प्रदर्शन किया था। वे आगे कहते हैं, "जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का वादा अभी भी पूरा नहीं हुआ है।" वे बताते हैं कि राज्य के इस मुद्दे को बार-बार उठाना बहुत जरूरी है, ताकि केंद्र सरकार तक नागरिकों की मांग मजबूती के साथ पहुंच सके।
5 अगस्त का नहीं किया इंतजार
उमर अब्दुल्ला बताते हैं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस मुद्दे को उठाने के लिए 5 अगस्त का रास्ता नहीं देखा है। पार्टी पहले ही अपनी मांग को लेकर दिल्ली पहुंच चुकी है और आगे भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पहले के राज्य के विशेष दर्जे और संवैधानिक गारंटियों के बारे में एक प्रस्ताव पास किया था, जिसे केंद्र को भेजा गया था। 5 अगस्त को जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे, लेकिन पार्टी कार्रवाई करने के लिए उस तारीख का इंतजार नहीं कर रही थी।"
यह भी पढ़े -जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार बना मददगार
PoK के मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है, वहां के नागरिक अपनी मांगों को मनवाने के लिए लगातार सरकार का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान कई बार हिंसक झड़पें भी हुई है और लोगों के मारे जाने की भी खबरें सामने आई है। इस राज्य के मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की है और कहा कि बल प्रयोग करके निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम सभी चिंतित हैं। हम बस यही उम्मीद कर सकते हैं कि वहां भी शांति बनी रहे।"
Created On :   31 July 2026 1:53 AM IST











