Bihar Politics: बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की हुई अहम बैठक, इन आयोजनों पर हुई गहन चर्चा

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की हुई अहम बैठक, इन आयोजनों पर हुई गहन चर्चा
  • प्रियंका गांधी की बिहार में विशेष जनसभा
  • कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन करेगा आलाकमान
  • बिहार में पहली बार होगा CWC का आयोजन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दल जोरों शोरों से कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई। इस दौरान नवगठित बिहार प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों ने अहम फैसला लिया है। सर्वसम्मति से प्रत्याशियों को चयन की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान को सौंप दी है। इस मीटिंग में सदस्यों ने पार्टी के शीर्ष नेता का समर्थन करने को कहा है। इस निर्णय के लिए प्रदेश चीफ राजेश राम ने आह्वान किया था, जिस पर सभी लोगों ने इसका समर्थन किया और प्रस्ताव पारित हो गया।

प्रियंका गांधी की विशेष जनसभा पर हुई चर्चा

इस मीटिंग में 24 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) गहन चर्चा हुई। बता दें कि आजादी के बाद से पहली बार बिहार में सीडब्ल्यूसी की बैठक होने जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर तैयारियों को पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा 26 सितंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार जनसभा होने वाली है। इसको लेकर भी विशेष चर्चा हुई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक समिति के गठन के फैसला लिया गया है। इसके पहले प्रियंका गांधी राहुल गांधी को वोटर अधिकार यात्रा में नजर आई थी और दो दिनों तक बिहार में रूकी।

इस बैठक में इंडिया गठबंधन के ये नेता रहे शामिल

इस मीटिंग में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, सीईसी सदस्य सांसद डॉ. जावेद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. शकील अहमद, सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव, सांसद मनोज राम, कोषाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता, राजेश राठौड़, मौजूद रहे. इस मौके पर कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। इसमें आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह, आप के पूर्व जिला सचिव बी.डी. झा और व्यापारी बंशी धर झा शामिल हैं।

Created On :   19 Sept 2025 3:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story