Rajya Sabha Election 2026: बिहार सीएम ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद बुलाई बैठक, पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

बिहार सीएम ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद बुलाई बैठक, पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायकों की बैठक बुलाई है। यह मीटिंग ऐसे समय पर हुई है, जब उन्होंने बीते दिन (5 मार्च) को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायकों की बैठक बुलाई है। यह मीटिंग ऐसे समय पर हुई है, जब उन्होंने बीते दिन (5 मार्च) को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि वो राज्यसभा जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके इस कदम से कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आगे का काम सब होता रहेगा। इस दौरान विधायकों ने सीएम के बेटे निशांत को राजनीति में लाने की मांग भी की और कई विधायक भावुक नजर आए।

फैसले पर करें पुनर्विचार

सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार ने विधायकों से कहा, "बिहार के विकास के लिए खूब काम कीजिए। हम सब देखते रहेंगे, चिंता मत कीजिएगा।" गौरलतब है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से उनके पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि उनका निर्णय बदलने वाला नहीं है।

पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने क्या कहा?

नीतीश कुमार के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार के चेहरे पर पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जनादेश मिली था। उन्हें पांच साल तक राज्य का सीएम बना रहना चाहिए। पार्टी के कई नेता भावुक नजर आ रहे हैं। वहीं विपक्ष नीतीश कुमार के इस फैसले को 'बीजेपी की साजिश' और 'हाईजैक' बता रहा है।

नामांकन दाखिल के दौरान BJP के ये नेता रहे मौजूद

दरअसल, नीतीश कुमार ने बीते गुरुवार (5 मार्च, 2026) को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे थे। बता दें कि नीतीश कुमार विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। ये उनका पहला मौका होगा, जब वे राज्यसभा सदस्य बनाने जा रहे हैं। बिहार में कुल पांच राज्यसभा सीटें खाली है। इन पर 16 मार्च, 2026 को चुनाव होने वाले हैं।

Created On :   6 March 2026 9:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story