Rajya Sabha Election 2026: अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'उन लोगों को पता था कि बीजेपी क्या उठाएगी कदम?'

अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर दिया बड़ा बयान, कहा- उन लोगों को पता था कि बीजेपी क्या उठाएगी कदम?
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के नामांकर दाखिल किया है। इस पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के नामांकर दाखिल किया है। इस पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि हम सब लोग मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वो मुख्यमंत्री रहे और राज्यसभा सदस्य के रूप में रिटायर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अच्छे से राजनीति जानते हैं, उन्हें पहले से ही पता की है कि भाजपा क्या कदम उठाएगी।

मिडिल ईस्ट के तनाव पर क्या बोले?

सपा प्रमुख ने इजरायल ईरान के युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में फैले तनाव को लेकर कहा, "हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। समाजवादी पार्टी कभी युद्ध के पक्ष में नहीं रही है। युद्ध नुकसान करता है, युद्ध जानें लेता है। युद्ध के परिमाण हमेशा दुखदायी होते हैं, दुख पहुंचाते हैं। युद्ध के पक्ष में हम लोग नहीं हैं।"

खामेनेई की मौत पर क्या कहा?

अखिलेश यादव ने इस हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करने वाले सवाल पर कहा, "जहां भारत सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए वहां मजबूरी में विपक्ष को अपना पक्ष रखना पड़ रहा है। इतनी कमजोर सरकार शायद किसी ने नहीं देखी होगी।"

भारत सरकार की विदेश नीति पर दी प्रतिक्रिया

सपा सांसद ने भारत सरकार की विदेश नीति को लेकर बताया, "विदेश नीति पर हमसे चर्चा मत कराओ। विदेश नीति जो दिख रही है, वो नहीं है। अंदर ही अंदर कहां हाथ किससे मिले हुए हैं, किसी को नहीं पता। कारोबार से हमलोग जुड़ रहे हैं। चीन से हम कितना कारोबार कर रहे हैं, फ्रांस से हम कितना कारोबार कर रहे हैं, रूस और अमेरिका से हम कितना बड़ा कारोबार कर रहे हैं, यूरोप में कई देशों से फ्री-ट्रे़ड एग्रीमेंट कर चुके हैं। पड़ोसी देशों से हमारे दूसरे तरह के संबंध हैं। आज जो सरकार है उसने भारत को विदेश नीति में उलझा दिया है।"

Created On :   6 March 2026 9:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story