Bihar Politics: नीतीश कुमार के बाद किसके हाथ में आएगी बिहार की कमान? रेस में ये 4 नाम आगे, किसकी दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत?

बिहार में सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। नीतीश कुमार के बाद राज्य पर किसका राज होगा इसको लेकर चर्चा तेज है। इस बीच सीएम पद के लिए बीजेपी के 4 नेताओं के नाम सबसे आगे आ रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद से सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन करने के बाद से राज्य का मुख्यमंत्री पद चर्चा का विषय बना हुआ है। नीतीश कुमार के बाद इस कुर्सी को कौन संभालेगा? राज्य की कमान किसके हाथ में होगी? इस पर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, सीएम पद के लिए कौन उचित है इसको लेकर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं। आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी के 4 वरिष्ठ नेताओं के नाम रेस में सबसे आगे हैं। तो चलिए उन नामों पर थोड़ी चर्चा कर लेते हैं।

सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत बताई जा रही है। OBC वर्ग के कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी ने बीते कुछ सालों में सरकार और संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। दो सालों से नीतीश कुमार के साथ काम करने के बाद उन्हें सरकार के साथ अच्छी तरह से काम करने का अनुभव मिल गया है।

नित्यानंद राय

लिस्ट में दूसरा नाम भारत के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बताया जा रहा है। हो सकता है कि बीजेपी OBC के यादव समाज से आने वाले नित्यानंद राय को सीएम बना कर आगामी चुनाव के लिए यादव समाज को रिझाने की कोशिश करे।

दिलीप जायसवाल

OBC वैश्य समुदाय से आने वाले दिलीप जायसवाल बिहार के उद्योग मंत्री हैं। वह बिहार बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह अनुभवी हैं और राजनीति में अच्छा खासी पकड़ रखते हैं। इसी के साथ उन्हें केंद्र नेतृत्व का करीबी भी माना जाता है।

संजीव चौरसिया

इस रेस में चौथा नाम संजीव चौरसिया का है जो कि दीघा विधानसभा सीट से 5 बार विधायक चुने गए हैं। इससे यह साबित होता है कि दीघा में अच्छी पकड़ होने के साथ उन्हें लोगों का दिल जीतना आता है।

Created On :   6 March 2026 9:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story