UP Protest: लखनऊ की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुतले फूंके, CM योगी की मां पर मौलाना की विवादित टिप्पणी पर बवाल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जोरदार विरोध प्रदर्शन देने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों ने खूब नारेबाजी कर पुतले को भी आग के हवाले किया। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से हजरतगंज चौराहे पर किया गया। लोग मौलाना के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -'अगर शराब नीति सही थी तो शिकायत होते ही उसे वापस...' बीजेपी मंत्री ने केजरीवाल का जिक्र करते हुए घोटाले के लगाए गंभीर आरोप
#WATCH | Lucknow, UP: A protestor, Jatin Shukla, says, "... A Maulana from Bihar has given a statement about UP CM Yogi Adityanath's mother... We have burnt his effigy here today... We demand that a case be filed against him and that he be sent to jail..." https://t.co/EQoTpMjL0w pic.twitter.com/UmwoABAnbJ
— ANI (@ANI) March 7, 2026
यह भी पढ़े -असम मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मिले अहम संकेत, बीजेपी इतनी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
प्रदर्शनकारियों में गुस्सा
एक प्रदर्शनकारी, जतिन शुक्ला ने कहा कि बिहार के एक मौलाना ने UP CM योगी आदित्यनाथ की मां के बारे में बयान दिया है। हमने आज यहां उनका पुतला जलाया है। हम मांग करते हैं कि उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।
मौलाना ने क्या कहा था?
आपको बता दें कि, मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने गौकशी (गौ हत्या) कानून के खिलाफ विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास केवल 250 ग्राम मांस मिल जाए तो उसके खिलाफ एक्शन ले लिया जाता है। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की मां के नाम का जिक्र कर काफी भद्दा कमेंट किया जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
Created On :   7 March 2026 4:27 PM IST













