दिल्ली आबकारी मामला: अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर अखिलेश यादव का केंद्र पर निशाना, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती केस से की तुलना

अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर अखिलेश यादव का केंद्र पर निशाना, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती केस से की तुलना
दिल्ली आबकारी नीति मामले में शुक्रवार को राऊज ऐवन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में शुक्रवार को राऊज ऐवन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य लोगों को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक हो गए। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के चीफ और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली आबकारी मामले में बरी होने के फैसले का स्वागत किया है।

दिल्ली आबकारी मामले में अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

इस दौरान अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को लेकर आए फैसले को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के फैसले से जोड़ते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने लिखा कि आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी सांस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है।

अखिलेश ने आगे लिखा कि कपटजीवी सनातनी शंकराचार्य जी, साधु, संतों, संन्यासियों तक पर झूठे आरोप लगाने का महापाप करते हैं, वो भला किसी सरकार, दल या किसी व्यक्ति को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी कल्पना कोई शरीफ आदमी कर ही नहीं सकता है।

सोशल मीडिया एक्स पर सपा चीफ ने लिखा पोस्ट

सपा नेता ने लिखा कि आजादी से पहले, वर्तमान सत्ता के जो ‘संगी-साथी’ देश के दुश्मनों से मिले हुए थे और स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी के फंदों तक पहुंचाने के लिए, आजादी के दीवानों के खिलाफ मुखबिरी जिनका काम रहा है और जो देश को गुलाम बनानेवाले साम्राज्यवादियों के माफी-वजीफे पर रहकर अपनी भूमिगत भूमिका निभाते रहे हैं, छल-छलावे के वो विचारवंशी भाजपाई, आज किसी को मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। भाजपा के लिए ये समाचार किसी 'नैतिक मृत्युदंड' से कम नहीं है।

Created On :   27 Feb 2026 4:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story