भाजपा कॉरिडोर का लक्ष्य: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा - उत्तर प्रदेश में बीजेपी के तीन गुट, बताए ये नाम

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा - उत्तर प्रदेश में बीजेपी के तीन गुट, बताए ये नाम
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा कॉरिडोर दिया नाम
  • "सपा सरकार की बनाई डिजाइन नहीं आई अधिकारियों को पसंद"
  • "वृंदावन में बड़े-बड़े कूड़े के टीले लगे मिलेंगे"

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा इकाई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के तीन गुट हैं। इस दौरान उनका इशारा मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केश प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की तरफ था। ये बात उन्होंने लखनऊ स्थिति सपा मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस की दौरान कही थी।

सपा प्रमुख ने पीसी के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब तीन गुट में बंट गई है। पहला गुट खुद मुख्तार है, दूसरा दिल्ली वाले के उम्मीदवार है और तीसरा एक संगीत साथी के कैंडिडेट है, जो दिल्ली वाले उम्मीदवार है, वह हाथा नहीं भाता के भी शिकार है।

वृंदावन में बड़े-बड़े कूड़े के टीले

पूर्व मुख्यमंत्री ने पीसी के दौरान वृंदावन कॉरिडोर को लेकर कहा कि यह रास्त नहीं हमारी आस्था है, जहां पर गलियां हैं वह हमारी आस्था की हैं। वहां की कुछ गलियों में राधा कृष्ण के सैकड़ों संगीत बने होंगे। अगर वह बिगड़ जाए तो गीत कहां से गूंजेंगा। यह कॉरिडोर भाजपा बनाती है, लेकिन उसका लक्ष्य कुछ ओर होता है, दिखाई कुछ और देता है। अगर हम आज ही वृंदावन जाते है तो वहां पर बड़े-बड़े कूड़े के टीले लगे मिलेंगे।

अधिकारियों को पंसद नहीं आई डिजाइन

अखिलेश यादव ने कहा कि भारत में जहां भी कॉरिडोर बनते हैं, उनको भाजपा बनाती है, लेकिन उसके (बीजेपी) पास कॉरिडोर बनाने का एक तरीका है, जिससे वह लाभ उठाने के काम में ले लेती हैं। बस अपने लोगों को लाभ पहुंचा दे, वहीं तो उनका काम है और यही उनका कॉरिडोर बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि सपा के सरकार में गोवर्धन परिक्रमा के लिए एक बहुत बढ़िया डिजाइन तैयार की गई थी, जिसमें अच्छी सुंदरता के साथ अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर बनना था, लेकिन वह डिजाइन शायद आधिकारियों को पसंद नहीं आई या फिर उस पर उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस वह से उस पैरामीटर में वह नहीं बन पाया।

Created On :   7 July 2025 7:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story