केजरीवाल के खिलाफ यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली में करेंगे जनसभाएं

केजरीवाल के खिलाफ यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली में करेंगे जनसभाएं
Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak.
यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री करेंगे दिल्ली का दौरा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हुंकार भरते नजर आएंगे।केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले के नरेला विधान सभा में और ब्रजेश पाठक नवीन शाहदरा जिले के बाबरपुर और गोकलपुर विधान सभा में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जन चेतना अभियान में शामिल होंगे। इन दोनों नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, हंसराज हंस, रमेश बिधूड़ी, वीरेन्द्र सचदेवा, लाल सिंह आर्य, रामवीर सिंह बिधूड़ी और कुलजीत सिंह चहल सहित कई अन्य भाजपा नेता शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में केजरीवाल के खिलाफ चलाए जा रहे जन चेतना अभियान में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि, दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए भाजपा जहां एक तरफ पूरी दिल्ली में लगातार जन चेतना अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी तरफ झूठा कहीं का कैम्पेन भी चला रही है। झूठा कहीं का अभियान के लिए भाजपा ने एक 27 मिनट का वीडियो फिल्म बनाया हुआ है जिसमें पार्टी ने केजरीवाल के बयानों और उनसे जुड़ी मीडिया खबरों के जरिए यह साबित करने का प्रयास किया है कि केजरीवाल के झूठों एवं यू टर्नों से दिल्ली की जनता स्तब्ध है। इस 27 मिनट के वीडियो फिल्म को पार्टी वीडियो मोबाइल वैन के जरिए रोजाना दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दिल्ली के लोगों को दिखा रही है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 May 2023 1:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story