बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, विधानसभा सीटों पर होनी है चर्चाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बाकी है, आगामी बिहार चुनावों को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा, "हर साथी का सम्मान होना चाहिए और हम यही करने की कोशिश करेंगे ।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा सीटों को लेकर सभी चर्चाएं INDIA गठबंधन की बैठक में हो चुकी हैं। सीटों का ब्यौरा बाद में साझा किया जाएगा, लेकिन हम सीट बंटवारे और अन्य सभी मुद्दों पर यहां चर्चा करेंगे और अपने नेता से मार्गदर्शन लेंगे।
Created On :   9 Sept 2025 6:36 PM IST
Next Story















