नहीं रहे शिबू सोरेन: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर गंगाराम अस्पताल पहुंचे बिरला, खड़गे और राहुल

- लंबी बीमारी के बाद शिबू सोरेन ने आज अस्पताल में निधन
- शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे राहुल गांधी और खरगे
- झारखंड अभिभावक हीन हो गया, एक युग का अंत हुआ-JMM सांसद महुआ माजी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सर गंगा राम अस्पताल से रवाना हुए। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हां, हम (झारखंड) जाएंगे और शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। राहुल गांधी और मैं, हम दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होने जाएंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "झारखंड अभिभावक हीन हो गया। एक युग का अंत हुआ है...हम उन्हें दिशोम गुरु कहते थे...वो हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में उनका नाम लिखा जाएगा।
Created On :   4 Aug 2025 3:51 PM IST